विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास गिरफ्तार
दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
भाई बोला – 3 लाख नहीं देने पर मार डाला
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बिहार के भोजपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पति रोहित कुमार, देवर आकाश, बादल, सास शांति कुंवर समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया है। दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान रोहित कुमार की पत्नी किरण देवी(20) के तौर पर हुई थी। 10 महीना पहले शादी हुई थी। ससुराल में शव पंखे से लटका मिला था। घटना सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव की है।
लाख की डिमांड कर रहे थे मृतका के भाई राहुल कुमार ने बताया कि 2 नवंबर 2024 को बहन की शादी रोहित कुमार से हुई थी। उस समय 2 लाख कैश, बाइक और घर का सामान दहेज के तौर पर दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करने लगे। 3 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। रुपए नहीं देने पर गला दबाकर मार डाला। पहले भी हत्या कर शव गायब करने की धमकी देते थे।
यह भी पढ़े
हत्या एवं पुलिस पर हमला के कांड में वांछित अपराधकर्मी राजा यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
6 सितंबर को मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी व्रत।
पानापुर की तीन छात्राओं ने प्रखंड स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
पागल व्यक्ति को भोजन करना सबसे बड़ा पुण्य – समाजसेवी भोला जी