दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

सारण जिला के  भेल्दी  थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। मृतका की पहचान प्रिया कुमारी (21) के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर गांव निवासी बंटी सिंह की पत्नी थी।घटना को लेकर मृतका की बहन काजल कुमारी ने भेल्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उसने बताया कि उसकी बहन प्रिया कुमारी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से भेल्दी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी बंटी सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर प्रिया को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

 

आरोप है कि शुक्रवार को ससुराल वालों ने फंदा लगाकर प्रिया की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पति बंटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें

नागपंचमी 29 जुलाई को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी।

साझा उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार उतार कर विपक्ष क्या देगा संदेश?

क्यों बदलते चले गए जगदीप धनखड़?

मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के सामने रखे प्रश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!