मशरक की खबरें :  बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित

मशरक की खबरें :  बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

 

सारण जिला के मशरक के उतरी मंडल के बंगरा गांव में और पानापुर उतरी और दक्षिणी भाजपा मंडल की बैठक जिला मंत्री बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गयी।

बंगरा बैठक में भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रमेश सिंह,जटा शंभू सिंह, सुरेंद्र साह और पानापुर में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह व उतरी मंडल अध्यक्ष कन्हैया पंडित मौजूद रहें। इस अवसर पर मंडल के अंतर्गत गठित सभी बूथों का सत्यापन की गहन समीक्षा की गई।

साथ ही पन्ना प्रमुख बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को इस संदर्भ में विशेष जानकारी दी गई। इसके अलावा संगठन के अन्य क्रियाकलापों एवं आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आपसी सहयोग से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

 

अलग-अलग जगहों पर सड़क दुघर्टना में 4 घायलों में 3 सदर रेफर

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक सीएचसी में सड़क दुघर्टना में घायलों में भर्ती 4 में से 3 को डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मशरक शीतलपुर एस एच 73 पर तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 5 वर्षीय संदीप कुमार पिता भज्जू रावत घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़ा था कि अनियंत्रित कार की चपेट में आ गया।

वहीं पानापुर के सतजोड़ा बाजार के पास दो बाइक की टक्कर में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के आशा खैरा गांव निवासी 94 वर्षीय विश्वनाथ कुंवर , 17 वर्षीय चित्तरंजन कुमार और पानापुर थाना क्षेत्र के मुरलीमठ गांव निवासी 55 वर्षीय भीम गिरि घायल हो गए। घायलों ने बताया कि टक्कर के बाद इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।

 

बूथ स्तर पर संगठन मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को मशरक मंडल अंतर्गत मंगलम विवाह भवन में मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक की और बैठक में हमारा बूथ सबसे मजबूत विषय पर विशेष बल देते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर बनियापुर विधानसभा प्रभारी चतेन्द्रनाथ सिंह,भाजपा जिला मंत्री बीरबल प्रसाद कुशवाहा,स्वामीनाथ गिरी,मुसाफिर सिंह,अरूण कुमार रॉय,मनु कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,ब्रजेश कुमार सिंह,अनिल पांडे एवं अन्य सभा कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला मंत्री बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेगा।

बैठक के दौरान आगामी कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया और बूथवार जिम्मेदारियां तय की गयी। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने को लेकर संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन

वाराणसी में सनसनी खेज हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने इतिहास रच दिया

मलमलिया में  अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों का किया हत्‍या,  गंभीर रूप से दो  घायल

 सीवान नगर परिषद की पोल खोलती बजबजाती नालियां एवम उसमें खड़े मुहल्ले वासी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!