मीडिया व मनोरंजन उद्योग 100 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज कर सकता है- मुकेश अंबानी

मीडिया व मनोरंजन उद्योग 100 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज कर सकता है- मुकेश अंबानी
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समित (Waves Summit) 1 मई से मुंबई में इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस समिट में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गजों के शामिल होने की चर्चा है और इस समिट का उद्देश्य मीडिया एंटरटेनमें की क्षमता को बढ़ावा देना है।
पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान ने वेव्स समिट 2025 में मौजूद लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, हमारे विशिष्ट अतिथियों, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष स्वागत है।
इसके बाद पीएम मोदी ने वेव्स समिट का उद्घाटन किया और भारतीय सिनेमा के योगदान का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि कॉन्टेंट से भारत को आगे ले जाने का प्लान है।
पीएम ने की ए आर रहमान और राजमौली की तारीफ
पीएम मोदी ने राज कपूर के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि जापान में उनकी काफी ज्यादा लोकप्रियता थी। उन्होंने इस दौरान बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमौली और ए आर रहमान का भी जिक्र किया और उनकी तारीफ की।
भारतीय सिनमे के पांच दिग्गजों का डाक टिकट जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज हस्तियां गुरु दत्त, पी. भानुमति, राज खोसला, ऋत्विक घटक और सलिल चौधरी पर स्मारक डाक टिकट लॉन्च किए। पीएम मोदी ने कहा भारत म्यूजिक का हब बन रहा है। इसमें तमाम संभावनाएं हैं। भारत के खाने की तरह भारत का गाना भी दुनियाभर में मशहूर होगा।
‘Orange Economy का उदय काल’पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत में औरेंज इकॉनोमी का उदय काल है। कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर, ये औरेंज इकॉनोमी की तीन धुरी है।

 

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow


उन्होंने कहा, “भारतीय फिल्मों की पहुंच अब दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही है। आज 100 से अधिक देशों में भारतीय फिल्में रिलीज होती है। इसलिए आज बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक इंडियन कंटेंट को सबटाइटल्स के साथ देख रहे हैं।”

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मानना है कि अगले दशक तक भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग चार गुना की वृद्धि दर्जा कर सकता है। यानी 100 अरब डॉलर से अधिक का आकंड़ा छू सकता है। अभी यह बाजार करीब 28 अरब डॉलर का है। मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी के दुरदर्शी नेतृत्व में डिजिटल राष्ट्र बना

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है। कहानी कहने की कला और डिजिटल तकनीकों के मिश्रण ने भारत के मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रभाव और पहुँच को बढ़ा दिया है।AI और इमर्सिव तकनीकों के उपकरण हमारी कहानियों को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बना सकते हैं – और उन्हें तुरंत विभिन्न भाषाओं, देशों और संस्कृतियों के दर्शकों तक पहुँचा सकते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत के सुपर-टैलेंटेड युवा वैश्विक मनोरंजन उद्योग पर राज करेंगे।“

पहलगाम में बर्बर आतंकवादी हमले की निंदा

पहलगाम में हाल ही में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा “हम सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री जी का कठिन परिस्थितियों में भी यहां आना एक मजबूत संदेश देता है। मोदी जी, शांति, न्याय और मानवता के दुश्मनों के खिलाफ इस लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है। भारत की जीत भी निश्चित है।“

हमारे पास कालातीत कहानियों का विशाल खजाना

उन्होंने आगे कहा कि “वेव्स इनोवेशन, संस्कृति और सहयोग का ग्लोबल हब बनने को तैयार है। 5,000 से अधिक वर्षों की हमारी सभ्यतागत विरासत में, हमारे पास कालातीत कहानियों का विशाल खजाना मौजूद है – रामायण और महाभारत से लेकर दर्जनों भाषाओं में लोककथाएँ और क्लासिक्स हैं। ये दुनिया भर के लोगों के दिलों को छूती हैं क्योंकि उनमें मानवीय मूल्य हैं, भाईचारा है, करुणा, साहस, प्रेम और सौंदर्य है। कोई भी देश भारत की कहानी कहने की ताकत का मुकाबला नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!