थानेसर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित 

थानेसर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र,   :

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके जोगीराम घराड़सी ने थामा कांग्रेस का दामन।
हरियाणा की सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार करेंगें जीत दर्ज : अशोक अरोड़ा।
बोले, सट्टा बाजार भी जीता रहा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को।

कुरुक्षेत्र, 6 मई : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में थानेसर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता को जिताने की बात कही। बैठक के दौरान आप के सांसद संजय सिंह व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके व दलित नेता जोगीराम घराड़सी ने कांग्रेस को ज्वाईन किया। जोगीराम घराड़सी ने दावा किया कि वे कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीताकर भेजेंगें।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा की सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगें। आज पूरे देश में कांग्रेस की हवा चल पड़ी है, हर कोई कांग्रेस में शामिल होने के लिए आतुर हैं। कांग्रेस का जनाधार लगातार बढता जा रहा है। अब तो नरेंद्र मोदी भी मान चुके हैं कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। वे अपने भाषणों में कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में पांच-पांच प्रधानमँत्री बनेंगें। मोदी के इस प्रकार के भाषणों से प्रतीत हो रहा है कि वे अब स्वयं मान चुके हैं कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान हुआ है। महंगाई के कारण हर कोई परेशान है। भ्रष्टाचार लगातार बढता जा रहा है। शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य थम से गए हैं। इसलिए अब जनता मन बना चुकी है कि भाजपा को चलता करने का काम करेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पूर्व मँत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सारे कांग्रेस कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता के समर्थन में जी-तोड़ मोहनत कर रहे हैं और चुनाव तक इससे भी ज्यादा मेहनत के साथ कार्य करेंगें। अब देश में इंडिया गठबंधन की हवा बन चुकी है। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को संभालें और बूथ स्तर पर हर व्यक्ति तक संदेश पहुंचाएं। उन्होने कहा कि अब तो सट्टा बाजार भी कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिता रहा है।

 

अभी तो चुनाव के लिए कई दिन बाकि हैं, आने वाले दिनों में ओर ज्यादा समर्थन डा. सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से मिलेगा। आज देश की जनता जातिपाति व धर्म जात से उपर उठकर इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ रही है। जिसका परिणाम चार जून को पूरे देश के सामने होगा। इस मौके पर इंपु्रवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, सुभाष पाली, मनु जैन, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, अशोक भट्ट, टेकचंद बारना, कुलदीप हथीरा, ओमप्रकाश पलवल, हिमांशु अरोड़ा, सौरभ गर्ग, दीपक पाराशर, पंकज चोचड़ा, राजीव गोयल, निशी गुप्ता, जसमेर घराड़सी सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा।

यह भी पढ़े

देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट देना जरूरी 

कुवि के ललित कला विभाग में कला प्रदर्शनी ‘झलक’ का शुभारंभ

रादौर में नवीन जिन्दल ने ट्रैक्टर चलाकर जीता किसानों का दिल

राहुल गांधी ने झूठ का सहारा लिया है-कुलपति

वृद्ध एवं दिव्‍यांग मतदाताओं को मतदान कार्य में सहयोग के लिए स्काउट गाइड स्वयंसेवको का प्रशिक्षण आयोजित

हुलेसरा गांव में  हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली  कलश यात्रा

Leave a Reply

error: Content is protected !!