मिशन छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान को लेकर अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण कैम्प आयोजित

मिशन छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान को लेकर अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण कैम्प आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने को ले जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया:

वैक्सीनेशन अभियान की गति को रफ्तार देने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों का लिया जाएगा सहयोग:
सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल किया जाएगा:

श्रीनारद मीडिया, किशनगंज,(बिहार):

कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये संचालित अभियान को रफ्तार देने के लिए जिले के अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कार्यक्रम की शुरुआत की। जिले में 18 वर्ष के ऊपर के लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण के लिए आयोजित कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रति प्रखंड टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा टीका एक्सप्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का लाभ सभी पात्र लाभुकों को देने के लिए अंजुमन इस्लामिया स्थित बनाये गए कोविड टीकाकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया तथा टीकाकरण के लिए उपस्थित लोगों से फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित राव, एस एम ओ डब्लूएचओ, यूनिसेफ एवं सीफार के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि टीकाकरण का यह विशेष अभियान दिसंबर माह के अंत तक संचालित किया जायेगा। जिसमें जिले के कुल 70 % व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसी क्रम में विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में लोगों को टीकाकृत किये जाने को लेकर विशेष अभियान का संचालन किया गया। इसे लेकर 72 स्थानों पर टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। अभियान की सफलता को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ आम जिलावासियों से मिले सहयोग के प्रति अभार जताया।

निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि विश्व योग दिवस पर जिले में संचालित विशेष टीकाकरण अभियान बेहद सफल साबित हुआ। उन्होंने इसके लिये आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों से मिले सहयोग को सराहा। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में लगातार इस तरह का अभियान संचालित किया जायेगा। ताकि हम कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौती को मात दे सकें। डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजीम ने अभियान की सफलता में स्थानीय मीडिया से मिले सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर जमीनी स्तर पर जरूरी तैयारी की गयी थी। इसे देखते हुए आगामी दिनों में फिर से इसी तरह के अभियान का संचालन किया जायेगा। ताकि बचे हुए लोगों को टीकाकृत किया जा सके।

जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंड स्तर पर बैठक कर सभी जनप्रतिनिधि से सहयोग प्राप्त कर सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। संक्रमण की संख्या में कमी आई है। बावजूद इसके हमें अलर्ट रहना है, खुद को जागरूक रखना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी मुखिया गण अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ताकि टीकाकरण से सभी को आच्छादित किया जा सके। 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले वृद्धों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग वाले बीमार लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है:
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया जिले में कुल 158568 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29294 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गयी है। मैंने खुद टीका की दोनों डोज ली है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।

यह भी पढ़े

CoWIN पोर्टल की सफलता की कहानी 20 देशों से साझा करेगा भारत.

कितना खतरनाक हो सकता है कोरोना का डेल्‍टा प्‍लस वेरियंट?

CBSE और CISE की परीक्षा रद्द किये जाने के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार.

शिक्षक नेता ने बिहार के चार लाख शिक्षको से वृक्षारोपण करने की अपील की.

Leave a Reply

error: Content is protected !!