पूरे देश में मोदी की गारंटी की चर्चा,क्यों?

पूरे देश में मोदी की गारंटी की चर्चा,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार से दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर हैं। केरल के त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और लेफ्ट पर प्रहार करते हुए कहा कि इन सरकारों ने महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने केरल के त्रिशूर में एक महिला सम्मेलन की विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं स्त्री शक्ति का आभारी हूं, जो इतनी बड़ी संख्या में मुझे अपना आशीर्वाद देने यहां पहुंची हैं।

कांग्रेस और लेफ्ट पर पीएम का निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है, लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन, हमारी आस्था पर चोट करता है। इन्होंने मंदिरों और हमारे त्योहारों को लूट का माध्यम बना दिया है। त्रिशूर पूरम के साथ जिस प्रकार की राजनीति की जा रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सबरीमाला में भी जिस प्रकार की अव्यवस्था सामने आई है, उससे श्रद्धालुओं को बहुत असुविधा हुई है। पीएम ने इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

इंडी अलायंस को लेकर क्या बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केरल में लंबे समय तक लेफ्ट और कांग्रेस सत्ता और विपक्ष का ढोंग रचते रहे हैं। ये सिर्फ नाम के लिए दो पार्टियां हैं। पीएम ने कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि केरल में भ्रष्टाचार, अपराध या परिवारवाद ये दोनों पार्टियां मिलकर सब कुछ करती हैं। उन्होंने कहा कि अब इंडी अलायंस बनाकर इन्होंने घोषणा कर दी है कि इनकी विचारधारा और नीतियों में कोई अंतर नहीं है।

त्रिशूर में पीएम मोदी ने महिलाओं को किया संबोधित

महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सौभाग्य से मैं शिव की नगरी काशी संसदीय क्षेत्र से सांसद हूं और यहां वडक्कुनाथन मंदिर में भी भगवान शिव विराजमान हैं। आज केरल की सांस्कृतिक राजधानी त्रिशूर से निकलने वाली ऊर्जा पूरे केरल में नई आशा का संचार करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

‘आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है’

त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा….।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिशूर में किया रोड शो

अपने इस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिशूर में रोड शो किया। केरल के त्रिशूर में रोड शो के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूलों की वर्षा की। पीएम मोदी कुछ ही देर में भारतीय जनता पार्टी के महिला सम्मेलन में महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरे पर हजारों करोड़ रुपये की अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे पर लोगों का जताया आभार

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के कावारत्ती में विशेष स्वागत के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक भारत पर शासन किया, उन्होंने सुदूर क्षेत्रों, सीमावर्ती क्षेत्रों, पहाड़ी क्षेत्रों और हमारे द्वीपों की उपेक्षा की। एनडीए सरकार ने इस दृष्टिकोण को बदल दिया है। हमारे विकसित भारत के सपने को पूरा करने में लक्षद्वीप की प्रमुख भूमिका है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!