श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां तारा देवी की पूजा 

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां तारा देवी की पूजा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र (हरियाणा):

बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान से लाई अखंड ज्योति पर जुटे श्रद्धालु।

अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में गुप्त नवरात्रों के अवसर पर नियमित हवन यज्ञ एवं पूजन किया जा रहा है। गुप्त नवरात्रों के दूसरे दिन भी बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखण्ड ज्योति पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया।

महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजन के उपरांत बताया कि धर्म को मानने वालों के लिए गुप्त नवरात्र पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन मां तारा देवी की पूजा हुई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि गुप्त नवरात्र की दूसरी शक्ति मां तारा देवी हैं। यह आद्यशक्ति हैं, महाविद्या हैं एवं महादेवी हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सबसे बड़ी पूजा मां की सेवा है।

समस्त ग्रहों की शांति भी मां की कृपा से हो जाती है। उन्होंने बताया कि मां तारा देवी धन की देवी हैं। आर्थिक उन्नति की प्रतीक हैं। इनकी पूजा से आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। रविवार होने के कारण भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मारकंडेय का भी पूजन हुआ।

इस मौके पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, राकेश कुमार, विजय सिंह, अजय कुमार, रीना देवी, धर्मवती, सुरेश बाला, रेखा देवी, रजनी देवी, तृप्ति, प्रोमिला, भाना राम, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, नाजर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलजीत, सीमा शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।
अखंड ज्योति पर महंत जगन्नाथ पुरी के साथ श्रद्धालु।

यह भी पढ़े

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेला में कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने दिखाए अभिनय कौशल 

जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन सर्व जन कल्याण के लिए ब्रह्मचारियों ने किया दुर्गा सप्तशती पाठ 

सक्षमता परीक्षा के विरोध में पटना में आयोजित होने वाली प्रदर्शन को सफल बनाने का अपील

 18 फरवरी को हरषूब्रह्म बाबा की जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक

कुरुक्षेत्र में हरियाणा के समस्त ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 

बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार!

सिसवन की खबरें – बीडीओ सुरज कुमार सिंह की दी गयी विदाई 

Leave a Reply

error: Content is protected !!