जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन सर्व जन कल्याण के लिए ब्रह्मचारियों ने किया दुर्गा सप्तशती पाठ 

जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन सर्व जन कल्याण के लिए ब्रह्मचारियों ने किया दुर्गा सप्तशती पाठ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र (हरियाणा):

विद्यापीठ में हो रही है गुप्त नवरात्र पूजा।

गुप्त नवरात्र के अवसर पर सर्व जन कल्याण एवं विश्व शांति के लिए निरंतर पूजन चल रहा है। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन देवी तारा की आराधना की गई। इस मौके पर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज व आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के मार्गदर्शन में ब्रह्मचारियों ने सर्व जन कल्याण की भावना से दुर्गा सप्तशती पाठ किया।

धर्म को मानने वाले तथा मां के भक्तों के लिए नवरात्रों की विशेष अहमियत होती है। डा. भारद्वाज ने बताया कि प्रत्यक्ष नवरात्रों में देवी के नौ रूप और गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्या की पूजा की जाती है। इन नवरात्रों में विशेषकर शक्ति साधना, तांत्रिक क्रियाएं, मंत्रों को साधने जैसे कार्य किए जाते हैं।

नवरात्र में देवी भगवती के भक्त कड़े नियम के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। शक्ति साधना की मदद से लोग दुर्लभ शक्तियां अर्जित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन सुबह-शाम दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प ही चढ़ाएं।
गुप्त नवरात्र के अवसर पर पाठ करते हुए।

यह भी पढ़े

सक्षमता परीक्षा के विरोध में पटना में आयोजित होने वाली प्रदर्शन को सफल बनाने का अपील

 18 फरवरी को हरषूब्रह्म बाबा की जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक

कुरुक्षेत्र में हरियाणा के समस्त ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 

बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार!

सिसवन की खबरें – बीडीओ सुरज कुमार सिंह की दी गयी विदाई 

दवा खाने के बाद उल्टी या चक्कर आना समस्या नहीं, बल्कि फाइलेरिया परजीवी के मरने का है शुभ संकेत 

हमारी पार्टी भी दूसरों को दे दी, हमारा चुनाव चिह्न भी छीना – शरद पवार

Leave a Reply

error: Content is protected !!