समस्तीपुर में 11 साल के बच्चे की हत्या:मछली पकड़ने के बहाने ले गया पड़ोसी
आरोपी के घर से मिला खून से सना कपड़ा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
समस्तीपुर में एक 11 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। पड़ोसी पर हत्या का आरोप है। इनके घर से खून से सने हुए कपड़े मिले हैं। बच्चे की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोग गुस्सा गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी और उसकी मां को हिरासत में लिया है।
मामला बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव का है। मृतक की पहचान मन्टुन साह के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। आयुष बुधवार दोपहर 2 बजे स्कूल से घर लौटा था। इसके बाद पड़ोस का एक युवक उसे मछली पकड़ने के लिए बुला ले गया। शाम तक जब आयुष घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उस युवक से पूछताछ की। युवक ने कहा कि उसे नहीं पता, आयुष तो घर चला गया।मृतक के भाई ने बताया कि अगली सुबह इख़री के खेत में आयुष का गला रेता हुआ शव मिला।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसकी मां को पकड़ लिया। आरोपी के घर से खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। युवक और उसकी मां के कपड़ों पर खून लगा था। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था आयुष आयुष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। इसमें 9 साल की अंजली कुमारी और 8 साल की अनुष्का कुमारी शामिल है।
हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही बंगरा थाने सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मछली मारने के दौरान हुआ था झगड़ा परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक और आरोपी दोनों का घर आमने-सामने है। साथ मछली मारने हमेशा जाया करता था । दो दिन पहले दोनों में मछली मारने के दौरान विवाद हुआ था। कल फिर से मछली मारने के लिए गया, तो वापस नहीं लौटा।
परिवार वालों को शक है कि मछली मारने को लेकर हुए विवाद के कारण ही आयुष की गला काटकर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को भी हिरासत में लिया है और जिससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी डीएसपी आशीष राज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। खेत से बच्चे की लाश मिली है। एफएसएल की टीम ने भी कार्रवाई की है। मामले की जांच की गई। आरोपी-मां बेटा को हिरासत में लिया गया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है,डीएसपी ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया है। मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। विधि व्यवस्था सामान्य है।
समस्तीपुर के विभूतिपुर में थाने पर ग्रामीणों का हमला, अंदर घुसकर सब इंस्पेक्टर को पीटा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
विभूतिपुर (समस्तीपुर)। ग्रामीणों ने यहां शु्क्रवार की सुबह थाने पर हमला कर दिया। एसआइ संजीव सिंह को थाने के अंदर घुसकर पीटा। रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा समेत पुलिस बलों ने ग्रामीणों को थाना परिसर से हटाया। पुलिस कैंप में तब्दील हुआ थाना परिसर। ग्रामीण एक युवक की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे विभूति थाने पर हमले के बाद जमा लोगों की भीड़। बिहार में थानों पर हमले की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ी हैं।
इन हमलों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ की मौत भी हुई है। आइए कुछ प्रमुख घटनाओं पर नजर डालें:,पुलिस पर हमले की घटनाएं: अररिया में एक ASI की मौत हुई थी जब भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला किया। मुंगेर में एक एएसआई की हत्या कर दी गई थी जब पुलिस विवाद सुलझाने गई थी।भागलपुर, नवादा और पटना में पुलिस पर हमले हुए, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए।
हाल की घटनाएं: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना परिसर में एक महिला के बेटे को सौंपने के विवाद में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए।
पूर्णिया जिले में शराब के अवैध धंधेबाजों पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए।
सारण जिले में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर स्थानीय ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए।
यह भी पढ़े
सीवान में आपसी विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
बिहार में पकड़ा गया ‘अमेजन का आतंक’, फिल्मी स्टाइल में दिमाग लगा कर चला था दिल्ली से
किशनगंज में संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार
महाराजगंज थाना पुलिस ने छापामारी कर 05 अपराधकर्मी को किया गिरफ्तार
सात माह में लाख से ज्यादा अपराधियों की गिरफ्तारी से मजबूत हुई बिहार की कानून व्यवस्था
साल का आख़िरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर को,भारत में साढ़े तीन घंटे तक दिखाई देगा।
भारत पर टैरिफ लगाना बेहद जरूरी- डोनाल्ड ट्रंप
मोबाइल ईवीएम डेमोस्ट्रेशन वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन