प्राकृतिक खेती से कम होगी लागत, बढ़ेगी उर्वरता: डॉ. चंदोला

प्राकृतिक खेती से कम होगी लागत, बढ़ेगी उर्वरता: डॉ. चंदोला

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मांझी प्रखंड के तीन पंचायतों में चला जागरूकता कार्यक्रम

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर,छपरा (बिहार):

कृषि विज्ञान केंद्र मांझी द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मांझी प्रखंड के चेफूल, मुबारकपुर एवं मटिहार पंचायतों में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान पुरुष व महिलाएं शामिल हुए।

 

कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान विज्ञान) एवं अभियान के नोडल पदाधिकारी डॉ. जितेन्द्र चन्द्र चंदोला ने प्राकृतिक खेती को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद व कीटनाशकों की महंगाई और समय पर उपलब्धता की चुनौती के चलते अब किसानों को खेती के जैविक विकल्पों की ओर बढ़ना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से न केवल कृषि लागत में भारी कमी लाई जा सकती है, बल्कि इससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।

 

डॉ. चंदोला ने किसानों को जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, वर्मीकम्पोस्ट जैसी तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही खेती में सूक्ष्मजीवों और केंचुओं की भूमिका, पोषण वाटिका का महत्व, ड्रोन का कृषि में उपयोग, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, शून्य जुताई विधि, पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती ने न केवल मिट्टी की उर्वरा शक्ति को प्रभावित किया है, बल्कि मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर हुआ है। प्राकृतिक खेती इस समस्या का स्थायी समाधान है।

 

मृदा विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मिट्टी जांच एवं हरी खाद के महत्व पर चर्चा की। बीटीएम मांझी सुश्री प्रतिभा कुमारी ने बिहार सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी, जबकि इफको से संदीप कुमार ने नैनो यूरिया व डीएपी की विशेषताओं को समझाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आत्मा मांझी के एटीएम हितेश सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, किसान सलाहकार गजेन्द्र सिंह, संजीव कुमार दुबे, सरोज प्रसाद तथा कृषि विज्ञान केंद्र से राकेश कुमार ने सहयोग किया।

यह भी पढ़े

हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से विद्युत कर्मी झुलसा, पटना में हो रहा उपचार

मुबारकपुर की अंकिता सिंह ने पश्चिम बंगाल पीसीएस में पाई 17वीं रैंक

बकरीद :  ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

मुबारकपुर की अंकिता सिंह ने पश्चिम बंगाल पीसीएस में पाई 17वीं रैंक

पिक-अप की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत

किसान कल्याण को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला हिंदू महासभा युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

“बिहार बदलाव यात्रा” के दौरान मढ़ौरा पहुंचे प्रशांत किशोर, डॉ. नूतन कुमारी ने किया भव्य स्वागत

विश्व कछुआ दिवस क्यों मनाया जाता है?

सिक्किम का भारत में विलय की 50वीं वर्षगांठ अद्भुत है

भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन निर्मित बाँध का प्रभाव

बिहार में चुनाव से पहले अति पिछड़ा आयोग बनाया गया है

क्या बिहार चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!