Headlines

नवादा पुलिस ने 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया:विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई

नवादा पुलिस ने 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया:विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई

विभिन्न मामलों में आरोपियों को पकड़ा गया

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नवादा पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि इस कार्रवाई में मद्य निषेध, हत्या के प्रयास और अन्य विभिन्न मामलों में गिरफ्तारियां की गई हैं।

 

गिरफ्तार किए गए 18 अपराधियों में 7 मद्य निषेध से संबंधित मामलों में, 1 हत्या के प्रयास के मामले में और 10 अन्य विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल थे। अभियान के दौरान पुलिस ने 1211.5 लीटर महुआ शराब भी बरामद की।इसके अतिरिक्त, वाहन जांच अभियान के तहत 350 वाहनों की जांच की गई और 94,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखे, 2 मोबाइल फोन और 1 एटीएम कार्ड भी बरामद किया। साथ ही, लगभग 5000 लीटर महुआ घोल को नष्ट किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा कि नवादा पुलिस गंभीर अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने बताया कि अपराध करने के बाद छिपने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़े

सारण पुलिस ने अपहरण एवं लूट की बड़ी योजना का किया पर्दाफाशः 05 अभियुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार

भगवानबाजार पुलिस ने लूट के 03 कांडों का सफल उद्भेदन, 03 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

डेरनी पुलिस ने 3 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

कदमकुआं में गोली मारकर युवक की हत्‍या

आतिशबाजी में 3 दर्जन से अधिक लोग झुलसे:सभी का बेतिया GMCH में कराया गया इलाज, कई बच्चे भी शामिल

वोटिंग से पहले जमुई में बरामद हुआ लोडेड मैगजीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्या-क्या बरामद हुआ

सीवान डीएम, एसपी ने रघुनाथपुर  में स्‍थाई जांच निगरानी दल का किया निरीक्षण

बिहार चुनाव: क्या है नीतीश की रणनीति?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!