वजीरगंज थाना में 11 साल से फरार नक्सली को किया गिरफ्तार

वजीरगंज थाना में 11 साल से फरार नक्सली को किया गिरफ्तार

एसटीएफ टीम और पुलिस बल ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के गयाजी जिला के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् अमैठी गांव से वजीरगंज पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नक्सल कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् अमैठी से एसटीएफ एवं पुलिस बल ने ग्यारह वर्ष पूर्व से फरार चल रहे नक्सल कांड के एक अभियुक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि नक्सली कांड के मामले में आरोपी राजेश कुमार 11 वर्षों से फरार चल रहा था जिसे एसटीएफ के टीम व पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि नक्सली कांड के मामले में गिरफ्तार आरोपित वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र के अमैठी गांव निवासी 33 वर्षीय राजेश कुमार पर वर्ष 2014 में आर्म्स एक्ट, व नक्सल गतिविधि एवं इसके साथ ही लूट मार करने सहीत कई अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज है।

 

आरोपी की सूचना मिलने एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसटीएफ पुलिस बल के टीम के सहयोग से गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है। जिसे जरूरी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी से नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े

बिहार में फर्जी दुल्हन गैंग का हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञान का द्वंद्व: तटस्थ और निष्पक्ष होने का दावा 

रोहनिया थाना अंतर्गत संदिग्ध अवस्था में मिला नर कंकाल शव को पीएम के लिए भेज जांच में जुटी रोहनिया पुलिस

मोदी का संदेश, देश पहले व्यापार बाद में

नमामि गंगे ने उतारी बड़ा गणेश की आरती

विघ्नहर्त्ता की सवारी आ रही है………

विघ्नहर्त्ता की सवारी आ रही है………

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!