राष्ट्रपति पद के एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल नामांकन करेंगी.

राष्ट्रपति पद के एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल नामांकन करेंगी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद की एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल नामांकन करेंगी. नामांकन करने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की. ओड़िशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) और बिहार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का 16वां राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है.

ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक इटली में

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बृहस्पतिवार को ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha CM Naveen Patnaik) से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Presidential Candidate Draupadi Murmu) द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया. चूंकि पटनायक इटली के दौरे पर हैं, इसलिए उन्होंने अनुपलब्धता के लिए खेद जताते हुए अपने मंत्रिमंडल के दो सहयोगियों, जगन्नाथ सारका और टुकुनी साहू को द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने और नामांकन के दौरान मौजूद रहने को कहा है.

द्रौपदी के नामांकन में नहीं रहेंगे नवीन पटनायक

सारका, पटनायक मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति और जनजाति विकास मंत्री हैं, जबकि टुकुनी साहू के पास जल संसाधन, वाणिज्य और परिवहन मंत्रालय का जिम्मा है. पटनायक ने एक ट्वीट में कहा, ‘भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के संदर्भ में मुझसे बात की. मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी जगन्नाथ सारका और टुकुनी साहू आज नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और कल नामांकन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.’

ओड़िशा के दो मंत्रियों ने द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पर किये हस्ताक्षर

इस बीच, सारका और साहा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये. इस अवसर पर बीजू जनता दल (बीजद) के नेता सस्मित पात्रा भी वहां मौजूद थे. मुर्मू बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के विभिन्न वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे. मुर्मू बुधवार को दिल्ली पहुंच गयीं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की.

नवीन पटनायक ने कहा- ‘राज्य की बेटी’ को करेंगे समर्थन

बीजद के अध्यक्ष पटनायक ने मुर्मू को ‘राज्य की बेटी’ बताकर उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है. उन्होंने बुधवार को राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील की कि वे राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें. ओड़िशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजद के 114 विधायक हैं. इसके अलावा भाजपा के 22 और कांग्रेस के 9 सदस्य और माकपा का एक सदस्य है. एक निर्दलीय विधायक भी है.

27 को नामांकन करेंगे यशवंत सिन्हा

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है. इसके लिए नामांकन 29 जून तक भरा जा सकेगा और चुनाव परिणाम की घोषणा 21 जुलाई तक हो जायेगी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन दाखिल करेंगे. उन्हें विपक्ष के 13 दलों का समर्थन प्राप्त है.

ओड़िशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन किये जाने की घोषणा के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन की जीत की राह आसान हो गयी है. इसके साथ ही देश को पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति (Youngest President of India) मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है.

द्रौपदी मुर्मू को 52 फीसदी वोट मिलना तय

बीजद द्वारा द्रौपदी मुर्मू (BJD Supports Draupadi Murmu) को समर्थन देने की घोषणा के बाद एनडीए को कुल मतों में से 52 प्रतिशत से अधिक मत मिलना तय माना जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव में कुल मत 10,86,431 हैं. एनडीए (NDA) के खाते में अब 5,67,000 मत आने के आसार हैं. इसमें भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और उसके सहयोगी दलों के सांसदों के 3,08,000 मत भी शामिल हैं.

निर्वाचक मंडल में BJD के कुल 32,000 मत

निर्वाचक मंडल में BJD के कुल 32,000 मत हैं, जो कि कुल मत का 2.9 प्रतिशत हिस्सा है. बीजद के पास 147-सदस्यीय ओड़िशा विधानसभा (Odisha Assembly) में 114 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 22 विधायक हैं. संसद के दोनों सदनों में बीजद के 12-12 सदस्य हैं. भाजपा को उम्मीद है कि एनडीए के उम्मीदवार को वाईएसआर कांग्रेस (YSR Congress) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) जैसे कुछ क्षेत्रीय दलों का समर्थन भी मिल सकता है.

पुर्णंदेश्वर शिव मंदिर में नंदी के कान में कुछ कह रहीं द्रौपदी मुर्मू

पुर्णंदेश्वर शिव मंदिर में नंदी के कान में कुछ कह रहीं द्रौपदी मुर्मू
राज्यसभा में भाजपा के हैं 92 सांसद

राज्यसभा के हाल के द्विवार्षिक चुनाव के बाद उच्च सदन में भाजपा के सदस्यों की कुल संख्या 92 हो गयी है, जबकि लोकसभा में उसके 301 सदस्य हैं. उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत से भी एनडीए उम्मीदवार की जीत की संभावनाओं को बल मिला हैं. किसी अन्य राज्य के मुकाबले उत्तर प्रदेश के विधायकों के मत का मूल्य सर्वाधिक है.

2017 की तुलना में एनडीए का वोट घटा

हालांकि, वर्ष 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले इस बार के चुनाव में एनडीए के विधायकों की संख्या कम है. हालांकि उसके सांसदों की संख्या बढ़ गयी है. बहरहाल, भाजपा ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू का नाम घोषित कर सभी को चौंका दिया था. मुर्मू यदि चुनाव जीत जाती हैं, तो वह रामनाथ कोविंद का स्थान लेंगी.

Draupadi Murmu: झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की कैसी रही है छवि, जानें उनका अब तक का सफर

776 सांसदों में भाजपा के 393

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संसद के दोनों सदनों के कुल 776 सदस्यों में भाजपा के कुल 393 सदस्य हैं. इनमें राज्यसभा के चार मनोनीत सदस्य शामिल नहीं हैं, क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में वे मतदान नहीं कर सकते. जनता दल (यूनाईटेड) के 21 सांसदों के अलावा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, अपना दल और पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय व सहयोगी दलों के सांसदों की सदस्य संख्या को जोड़ लिया जाये, तो भाजपा उम्मीदवार और मजबूत स्थिति में पहुंच जाती हैं.

द्रौपदी मुर्मू को फोन पर मिल रही शुभकामनाएं

द्रौपदी मुर्मू को फोन पर मिल रही शुभकामनाएं

सांसदों के वोट का मूल्य 700

राज्यसभा व लोकसभा के सदस्यों के वोट का मूल्य 700 हैं. राज्यों में कुल 4,033 विधायक हैं. राज्य के हिसाब से इन विधायकों का मत निर्धारित है. लोकसभा की तीन सीटों पर उपचुनावों और राज्यसभा की 16 सीटों के लिए हुए चुनावों के परिणामों के बाद निर्वाचकों की अंतिम सूची जारी की जायेगी. 64 वर्षीय मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं.

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थीं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थीं. वह पहली राज्यपाल थीं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में 18 जुलाई को मतदान होना तय है. मतगणना 21 जुलाई को होगी.

परिजनों से घिरीं द्रौपदी मुर्मू

परिजनों से घिरीं द्रौपदी मुर्मू

लोकसभा, विधानसभा में मनोनीत सदस्य नहीं डालते वोट

राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और दिल्ली तथा केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं. राज्यसभा और लोकसभा या राज्यों की विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र नहीं हैं. इसलिए, वे चुनाव में भाग लेने के हकदार नहीं होते. इसी तरह, विधान परिषदों के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाता नहीं होते हैं.

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!