अमनौर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, मंटू सिंह के लिए मांगा तीसरी बार आर्शिवाद
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच, अमनौर विधानसभा में जनतांत्रिक गठबंधन पार्टी द्वारा सोमवार को लालती रिसॉर्ट्स में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इस सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।इस दौरान मंत्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र फूल माला से भब्य स्वागत किया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी, और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार जैसे शीर्ष नेता मौजूद रहे। इन सभी नेताओं ने एकजुट होकर मंटू सिंह के पक्ष में चुनावी बिगुल फूंका और जनता से उन्हें तीसरी बार विधायक बनाने की अपील की।
अपने संबोधन में, भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के लिए हम सभी भाग्यशाली हैं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश जिस तेजी से तरक्की कर रहा है उससे दुनिया चकित है। इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तरक्की से दूसरे राज्य भी चकित है। एनडीए के गठबंधन में देश जहां तरक्की कर रहा है वहां बिहार भी विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है।
मंटू सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अमनौर के विकास के लिए अथक प्रयास किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और मंटू सिंह द्वारा किए गए कार्यों को बताएं। लोजपा सांसद शांभवी चौधरी ने भी मंटू सिंह को मजबूत और लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि NDA की जीत के लिए सभी घटक दलों का एकजुट होकर काम करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है, जबकि NDA विकास और प्रगति के एजेंडे पर काम कर रहा है।उन्होंने कहा आगामी होने वाली बिधान सभा चुनाव बिहार के विकाश की लड़ाई आत्म सम्मान की लड़ाई आगे की पीढ़ी के बिकाश की लड़ाई है।पहले महिलाये दस रुपया पन्द्रह रुपया मांगती थी।अब खुद के महिलाये स्वालम्बी हो चुकी है।नौकरी कर रही है।समाज मे अपना कृतित्व स्थापित कर रही है।यह नीतीश जी की बारी उपलब्धि है।जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे केवल भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विपक्ष के झूठे आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दें और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। सम्मेलन में सभी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का मंत्र दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि मंटू सिंह की जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे NDA की जीत होगी।
इस दौरान, हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ अपने नेताओं का समर्थन किया।मंत्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटु ने कहा हमने क्षेत्र के सर्वांगिक बिकास किया है।हमने जो वादा किया उसे पूरा करने का पूर्ण प्रयास किया।सड़क बिजली पुल पुलिया शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूर्ण बिकास हुआ है।इस मौके पर सांसद शुकुल राम मीना अरुण सन्तोष पाठक जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह लोजपा नेता टूना सिंह राजपूत युवा नेता मण्डल अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह संजय शर्मा शामिल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नेता अल्ताफ आलम राजू ने किया।
यह भी पढ़े
सीवान में मनोज कुमार सिंह को बदमाशों ने सीने में मारी गोली,नाजुक हालत में सीवान रेफर
नौ दिवसीय अष्टयाम की पूर्णाहुति आज
मशरक की खबरें : छपरा में जेल में बंद शराब धंधेबाज की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम
PM-CM की बर्खास्तगी बिल को लेकर विपक्ष क्यों विरोध कर रहा है?
बकरी चोर को पकड़ने गई पुलिस पर किया हमला, पुलिस गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, दारोगा समेत चार जख्मी