‘नया भारत’ किसी के सामने नहीं झुकेगा- पीएम मोदी

‘नया भारत’ किसी के सामने नहीं झुकेगा- पीएम मोदी

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के उडुपी में ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचे। जहां उन्होंने “लक्ष गीता पाठन” में भाग लिया। पीएम मोदी 14 साल बाद उडुपी पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल रोड शो किया। वहीं, अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने दुश्मनों को सुदर्शन चक्र की धमकी दी और कहा कि ये नया भारत है किसी के सामने झुकता नहीं है।

कर्नाटक के उडुपी पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, “उडुपी आना मेरे लिए बहुत खास है। उडुपी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के अच्छे शासन के मॉडल की कर्मभूमि रही है। 1968 में उडुपी के लोगों ने जनसंघ के वीएस आचार्य को उडुपी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए चुना था। इसके साथ ही, उडुपी ने एक नए शासन मॉडल की नींव रखी।”

उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य संतों के बीच रहने का मौका पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

पहलगाम हमले का किया जिक्र

पहलगाम में आतंकवादी हमलों में हमारे कई नागरिकों की जान चली गई, जिनमें कनारा समुदाय के भाई-बहन भी शामिल हैं। पहले, जब ऐसी दुखद घटनाएं होती थीं, तो सरकारें अक्सर चुप रहती थीं, लेकिन यह नया भारत है। यह किसी के सामने झुकता नहीं है, न ही अपने लोगों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य से पीछे हटता है। हम शांति स्थापित करना जानते हैं और हम इसकी रक्षा करना भी जानते हैं।

लाल किले से भगवान कृष्ण की करुणा का संदेश

कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, “लाल किले से हम भगवान कृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं और उसी पुरानी प्रेरणा से हम मिशन सुदर्शन चक्र की भी घोषणा करते हैं। मिशन सुदर्शन चक्र का मतलब है देश की खास जगहों, इसके इंडस्ट्रियल और पब्लिक सेक्टर के चारों ओर एक ऐसा सुरक्षा कवच बनाना, जिसे दुश्मन तोड़ न सकें। अगर कोई दुश्मन हमला करने की हिम्मत करता है, तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे खत्म कर देगा।”

सबका साथ-सबका विकास

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा नीति का मूल भाव यही है कि हम वसुधैव कुटुम्बकम भी कहते हैं और हम धर्मो रक्षति रक्षितः का मंत्र भी दोहराते हैं। आज ‘सबका साथ-सबका विकास, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ जैसी हमारी नीतियों के पीछे भी भगवान श्री कृष्ण के इन्हीं श्लोकों की प्रेरणा है।

नारीशक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक निर्णय

भगवान श्री कृष्ण हमें गरीबों की सहायता का मंत्र देते हैं। इसी मंत्र की प्रेरणा आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजना का आधार बन जाती है। भगवान श्री कृष्ण हमें नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण का ज्ञान सिखाते हैं। उसी ज्ञान की प्रेरणा से देश नारीशक्ति वंदन अधिनियम का ऐतिहासिक निर्णय करता है।

गुजरात और उडुपी के बीच गहरा संबंध – प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि बाद में जगद्गुरु श्री माधवाचार्य ने इस प्रतिमा को उडुपी में स्थापित किया. मेरा जन्म गुजरात में हुआ है. गुजरात और उडुपी के बीच गहरा और विशेष संबंध रहा है. इस प्रतिमा के दर्शन ने मुझे आत्मीय और आध्यात्मिक आनंद दिया है. उडुपी की राजनीतिक और सामाजिक परंपराओं को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र जनसंघ और भाजपा के सुशासन मॉडल का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है.
उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र जानता है कि राम मंदिर आंदोलन में उडुपी की क्या महत्वपूर्ण भूमिका रही है. प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष वे समुद्र के भीतर स्थित श्री द्वारका जी के दर्शन करने गए थे और वहां से भी उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि तीन दिन पहले ही वे गीता की भूमि कुरुक्षेत्र में थे और अब भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से उडुपी पहुंचना उनके लिए अत्यंत संतोष का अवसर है.

1 लाख लोगों ने श्लोकों का किया पाठ 

कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों ने एक साथ भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ किया, जिसे पीएम मोदी ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शक्ति का अद्वितीय उदाहरण बताया.प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरे विश्व ने भारत की हजारों वर्षों की दिव्यता का साक्षी भाव से दर्शन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!