मशरक की खबरें :  जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का मशरक में हुआ भव्य स्वागत

मशरक की खबरें :  जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का   मशरक में हुआ भव्य स्वागत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow


मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बड़हिया टोला गांव में पूर्व सांसद महाराजगंज प्रभुनाथ सिंह के आवास पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। वे पटना से गोपालगंज जा रहें थे। इस दौरान बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह और छपरा पूर्व विधायक रणधीर सिंह के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए स्वागत किया गया।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू,पूर्व प्रधानाध्यापक रामजीवन सिंह जीवन,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, पानापुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा,पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह, पूर्व प्राचार्य ब्रिज मोहन सिंह, दिलीप कुशवाहा, जितेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

उन्होंने मीडिया से बताया कि महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई स्व दीनानाथ सिंह के श्राद्धकर्म में वे नहीं पहुंचे थे तों उन्होंने पहुंच स्व दीनानाथ सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वहीं मीडिया के द्वारा पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की सोशल मीडिया पर चल रहे रिहाई के कैम्पेनिंग पर उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रकिया चल रही है उस पर वे कुछ बोल नहीं सकतें हैं पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के रिहाई के लिए चल रहे जन भावनाओं का आदर करते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कार्यकर्ता एक जुट रहे एवं गांव गांव जाकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाये।

 

शिव रूद्राभिषेक में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ी भीड़

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक थाना परिसर के पास अवस्थित राम जानकी शिव मंदिर परिसर में शिव रूद्राभिषेक सह लखराव पार्थिव पूजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से की गयी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई जो बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए घोघाड़ी नदी के घाट पर पहुंची,  जहा आचार्य अरविंद पांडेय, मंदिर पुजारी टुन्ना बाबा ने यजमान कमलेश सिंह और धर्मपत्नी रिंकू देवी को विधिवत मंत्रोच्चार से कलश में जल बोझी कराई।

 

मौके पर चन्द्रमा सिंह,ओम प्रकाश सिंह, हेमंत सिंह, घनश्याम रस्तोगी,दारा भगत,मदन रस्तोगी,राजू रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहें।

 

पुजारी टुन्ना बाबा रामदेव ने बताया कि सावन महीने में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने से पुण्य मिलता है वहीं शिव रूद्राभिषेक सह लखराव पार्थिव पूजन से महापुण्य मिलता है। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए झूमते नजर आये।

यह भी पढ़े

घर से दो लाख के गहने और 45 हजार नकद की चोरी

घर से दो लाख के गहने और 45 हजार नकद की चोरी

जमीन विवाद में युवक को लगी गोली तो भीड़ ने थाने पर बोला धावा, SHO का सिर फोड़ा

 ताड़ी के बकाये पैसे को  हुई लवकुश हत्याकांड के 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

दो व्यक्ति से अवैध संबंध में महिला की हत्या:किशनगंज में खून से लथपथ मिला था शव, कॉल रिकॉर्डिंग में कैद हुई चीख

ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है…..

क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है?

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक पर भारत सरकार की रणनीति क्या है ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!