मशरक की खबरें :  सारण जिला पश्चिमी भाजपा अध्यक्ष का निधन

मशरक की खबरें :  सारण जिला पश्चिमी भाजपा अध्यक्ष का निधन

महाराजगंज सांसद समेत अन्य ने जताया शोक

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला पश्चिमी के भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह का दिल्ली में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई। भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। वे लंबे समय से भाजपा की राजनीति से जुड़े रहे।

भाजपा में विभिन्न पद पर रहते हुए पार्टी का काम किये। इस बार उन्हें सारण जिला भाजपाध्यक्ष (पश्चिमी) का दायित्व मिला था।

वहीं महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक जनक सिंह,मशरक भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह,बीरबल प्रसाद कुशवाहा समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया।

 

 

 

कार्यपालक पदाधिकारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में सभागार में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मो शहनवाज रजा के तबादला के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया, वहीं नये कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार के स्वागतम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन सोहन महंतों और उप मुख्य पार्षद नमिता सिंह ने फूल माला और अंग वस्त्र देकर नये कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार का स्वागत किया गया वहीं तबादला हुए कार्यपालक पदाधिकारी मो शहनवाज रजा को अंग वस्त्र और अन्य सामान देकर विदाई दी गई।

यह भी पढ़े

बिहार चुनाव से पहले फंस गये लालू- तेजस्‍वी, बढ़ गई परेशानी 

डॉ. हरेंद्र सिंह को बिहार राज्य जूनियर रेडक्रॉस के प्रदेश समन्वयक बनाए जाने  पर हुए सम्‍मानित  

तितरा बंगरा में सड़क हादसे में मृत दो छात्रों के  परिजनाें से मिले  समाजसेवी इंजीनियर प्रमोद कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!