सिधवलिया की खबरें : ट्रक खराब हो जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

एनएच-27 स्थित डुमरिया पुल पर रविवार रात एक ट्रक खराब हो जाने से अचानक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार पुल के बीचों-बीच ट्रक खराब हो जाने के कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब तीन घंटे तक यात्री और वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
रात का समय होने और भारी वाहनों की संख्या अधिक रहने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। बस, ट्रक, एंबुलेंस और निजी वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू की। खराब ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने जाम से राहत दिलाई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन की नियमित जांच कर ही लंबी यात्रा पर निकलें, ताकि इस तरह की समस्या से बचा जा सके।
बंध्याकरण शिविर में 13 महिलाओं का हुआ आपरेशन
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे वंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मनवर आलम ने किया l शिविर मे शल्य चिकित्सक डॉ.अरुण अविनाश ने कुल 13 महिलाओं का वंध्याकरण किया l मौक़े पर, स्वास्थ्यकर्मी विजय राय, लाल महम्मद, लक्की सिंह, सहित अन्य मरीज उपस्थित थे l
व्यक्ति पंद्रह दिन से लापता
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने क्षेत्र के बखरोर गांव की एक व्यक्ति की माँ गत 15 दिनों से लापता हो गईं हैँ l उक्त व्यक्ति के दिये आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि बखरौर गांव के लोटन मांझी ने अपने आवेदन मे बताया कि मेरी माँ श्री देवी गत 15 दिनों से घर से कहीं निकली और लापता हो गई l बहुत जगह खोजबीन की गई, लेकिन वह नही मिली l पुलिस ने उक्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर खोजबीन शुरु कर दिया है l
दो वर्षो से फरार आरोपी के घर ईश्तहार चिपकाया गया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर पुलिस ने दो वर्षो से फरार आरोपी के घर ईश्तहार चिपकाया l महम्मदपुर थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि कांड संख्या 84/24 के फरार अभियुक्त अजवी नगर निवासी सुनील कुमार के घर सोमवार को न्यायालय से निर्गत इश्तिहार चिपकाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा है, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने इलाके में मुनादी कर लोगों को भी इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़े
मांझी में घटित लूट की घटना के घटनास्थल का एसएसपी सारण ने किया निरीक्षण
साहसिक कार्य: युवक ने पोखरे में डूब रहे दो मासूमों की बचाई जान
बीआरसी में सेवानिवृत्त व राज्य स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 शिक्षक हुए सम्मानित
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी: सुधांशु रंजन
लक्ष्मी नर्सिंग होम के संस्थापक डॉक्टर बीएल सिंह की नौवीं पूण्यतिथि मनायी गयी
बीस सूत्री उपाध्यक्ष के माता पिता के पूण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित

