सिधवलिया की खबरें : कोचिंग पढ़ने गई तीन नाबालिग किशोरियों के लापता होने का मामला  सुलझा

सिधवलिया की खबरें : कोचिंग पढ़ने गई तीन नाबालिग किशोरियों के लापता होने का मामला  सुलझा

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया(गोपालगंज)

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

 

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर चौक से कोचिंग पढ़ने गई तीन नाबालिग किशोरियों के लापता होने का मामला अब सुलझ गया है। पुलिस ने तीनों किशोरियों को दिल्ली से बरामद कर महम्मदपुर थाना लाई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे तीनों छात्राएं कोचिंग के लिए महम्मदपुर चौक पहुंची थीं, लेकिन कोचिंग समाप्त होने के बाद वे घर नहीं लौटीं।
लापता किशोरियों में राजकिशोर महतो की 13 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, दुलारचंद महतो की 14 वर्षीय पुत्री संतोषी कुमारी और सुरेश पटेल की 14 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी शामिल हैं। तीनों एक साथ कोचिंग के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और काफी खोजबीन के बाद थाने में सूचना दी।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं पर जांच करते हुए दिल्ली से तीनों को बरामद किया। फिलहाल नाबालिग होने के कारण उनसे संवेदनशील तरीके से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया(गोपालगंज)

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव निवासी धर्म मांझी (65 वर्ष )की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मोहम्मदपुर मलमलिया पथ की है। सूचना मिलते ही महम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि धर्म माझी सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
महम्मदपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बृद्ध धर्म मांझी की मौत से परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है l

 

 

हाईवे से चोरी की गई गाड़ियों से डीजल   350 लीटर बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया(गोपालगंज)
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर भखरा चौक के एक दुकान से तेल कटवा गिरोह के के द्वारा हाईवे से चोरी की गई गाड़ियों से डीजल तेल 350 लीटर बरामद हुए तथा पुलिस ने पाइप और प्लास्टिक जिससे तेल चोरी की जाती है, वह भी बरामद किए l

थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तेल कटवा गिरोह के सदस्य भागने में सफल रहे, नीतीश कुमार और ओमप्रकाश, दोनों हसनपुर निवासी हैं और माझा थाना क्षेत्र के मुजावना मैं वर्तमान में रह रहे हैँ, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है l

यूपी की खबरें

भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते को लेकर राज्यसभा में विपक्ष ने भारी हंगामा किया

अलविदा सिवान के बौद्धिक जीवंतता के अग्रदूत

ट्रेड डील के बाद पाक और चीन की बढ़ेगी टेंशन

ठंड में तेजी से फैलती हैं बीमारियां, बच्चों और बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखें अभिभावक : डॉ राकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!