सिसवन की खबरें : हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर पर इश्तेहार चस्पा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के सिसवन थाना पुलिस ने कोर्ट से निर्गत आदेश पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित गांव के ही गरीब खान के पुत्र शाहरुख खान के घर पर इश्तेहार चस्पाया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि सिवान न्यायालय निर्गत आदेश पर इश्तेहार को आरोपित के घर के दरवाजे पर चिपकाया गया। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी 2023 को ग्यासपुर गांव निवासी जिम संचालक मोहम्मद इजहार कि गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में थाना में कांड संख्या 32/23 अंकित है।इस मामले में कुख्यात अपराधी रईस खान सहित चार अपराधियों को नामजद किया गया था । रईस खान एवं अन्य दो अपराधी न्यायालय में समर्पण कर चुके हैं लेकिन आरोपी शाहरुख इस घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपित फरार होने के कारण गिरफ्तार नहीं हो पा रहे हैं। न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपित के घर पर चिपकाया गया। यदि कुछ दिनों में थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर उनके घर की कुर्की कार्रवाई की जाएगी।
कोर्ट के आदेश से कोर्ट कमिश्नर ने दखल दहानी कराया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
कोर्ट के आदेश से सिसवन प्रखंड के महानगर गांव में कोर्ट कमिश्नर सह अधिवक्ता संजीव कुमार के नेतृत्व में दखल दहानी का कार्य शुक्रवार एवं शनिवार को किया गया।कोर्ट कमीश्नर ने बताया कि महानगर गांव के बुना देवी एवं ललन सिंह के बीच 1995 सिविल कोर्ट सिवान में मुकदमा चल रहा था।
दोनों के बीच कोर्ट में सुनवाई के बाद माननीय सिविल जज (वरिय कोटि 5) ने बुना देवी के पक्ष में इजराय वाद संख्या 1/17 मे दखलदहानी का आदेश निर्गत किया। बुना देवी के अधिवक्ता चंद्रभूषण उपाध्याय ने बताया कि लगभग 3 बीघा जमीन पर विवाद चल रहा था।कोर्ट के आदेश के बाद बुना देवी को जमीन की दखल दहानी दिलाई गई।दखल दहानी को लेकर सिओ सतीश कुमार, थानाध्यक्ष कैप्टन शहनाज सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
सिसवन में दो जमीनी विवाद का निपटारा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 2 मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
रघुनाथपुर थाना में जनता दरबार आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वहीं आंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया गया जिसमें चार मामलों पर सुनवाई की गई।
जनता दरबार में जमीनी विवादों का निपटारा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वहीं आंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया गया।
सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को जागरूक किया गया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
हसनपुरा में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी माह के प्रथम शनिवार को सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम हसनपुरा नगर पंचायत के अलावे प्रखंड क्षेत्र के संबंधित सभी विद्यालयों में आयोजित की गई। हालांकि इसके पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया था। जहां विषय बच्चों को शीतलहर तूफान से खतरे एवं इसके उपाय के बारे में जानकारी दी गई। वहीं शीतलहर से खतरे एवं उससे बचने के बारे में बच्चों को जागरूक भी किया गया। जहां विद्यालय में उपस्थित बच्चों को शीतलहर से संबंधित जानकारी देकर प्रेरित किया गया। वहीं विद्यालयों में फोकल शिक्षकों एवं बाल प्रेरकों द्वारा मॉक ड्रील भी करवाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि शीतलहर व ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े पहनकर रहने की जरूरत है।
प्रशासन ने आलाव जलवाया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कड़ाके की ठंडी को देखते हुए प्रशासन द्वारा अलाव की गई व्यवस्था। बताते चल कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगह पर कड़ाके की ठंडी पड़ रही है वहीं कड़ाके की ठंडी से बचाव को लेकर सिसवन प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सिसवन अंचला अधिकारी सतीश कुमार द्वारा जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े
पंच सरपंच संघ के 51 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ पंचायती राज मंत्री से मिला
छपरा में अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली
बिहार में थंब इंप्रेशन से शुरू हुआ सत्यापन तो गायब होने लगे शिक्षक,क्यों?
बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश और ठंड रहेगी,क्यों?
अवैध संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, नेपाली प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट