सीवान की खबरें : विशेष अभियान चला वाहन जांच किये गये

सीवान की खबरें : विशेष अभियान चला वाहन जांच किये गये

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सिसवन बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशअनुसार सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान के तहत वाहनों की सघन जांच की।जांच के दौरान विभिन्न वाहनों से 2000 रुपए के चालान काटे गए। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया तथा वाहनों की जांच की। जांच के क्रम में कई वाहनों के चालान काटे गए।

 

 

 

90 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्यासपुर मठिया गांव से 90 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर मठिया गांव निवासी मोती लाल राम के पुत्र रंजन कुमार राम के रूप में हुई है।

 

वहीं पुलिस ने उसके पास से शराब से लदा एक नाव भी जप्त किया है।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी।गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना में दर्ज कांड संख्या 369/24 मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के उबधि गांव निवासी भिरगू यादव के पुत्र नीरज यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

 

मारपीट में मां बेटी घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में रविवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटी घायल हो गई। घायलों में भिखपुर निवासी मनोज भारती की पत्नी कुंती देवी व उसकी पुत्री नेहा कुमारी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मारपीट की घटना में  महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में रविवार को जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला मोरवन गाव निवासी सरवन साह की पत्नी राजकुमारी देवी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस में शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।  सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों में मुबारकपुर निवासी कुणाल महतो के पुत्र मेघनाथ महतो तथा सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी बासदेव राम के पुत्र भोला राम शामिल है।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने रविवार को जानकारी दी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़े

पहली बार जीते और सीधे बन गए मुख्यमंत्री! दिल्ली में 1952 से यही है सत्ता का इतिहास…_

घर से दो किमी दूर पहाड़ी पर जाकर अपलोड करता था वीडियो, लगातार बदलता था लोकेशन, गिरफ्तार

महाकुंभ का संदेश,एकता से ही अखंड रहेगा देश

सीएम योगी ने 45 दिनों में 12 बार किया कुम्भ मेले का दौरा

झूंसी के कछार पार्किंग में खड़ी कार में आधी रात को ब्लास्ट, एक जख्मी

राज्यों के जल मंत्रियों का अखिल भारतीय सम्मेलन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!