पानापुर की खबरें :  भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

पानापुर की खबरें :  भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर, सारण (बिहार):

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए तरैया विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मठिया में धरना दिया।धरना को संबोधित करते हुए विधायक जनक सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगो के साथ जो धोखा किया है उसकी जनता समय आने पर माकूल जवाब देगी।केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लूटखसोट के लिए यह गठबंधन हुआ है लेकिन भाजपा ऐसा होने नही देगी।धरना को भाजपा नेता हरिनारायण सिंह अधिवक्ता ,प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,रामज्ञास चौरसिया ,सुरेंद्र पंडित ,मनोज गिरी ,हरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने भी संबोधित किया।धरना की समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

पुलिस ने तीन शराबियों को भेजा जेल ।

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर, सारण (बिहार):

सारण जिले के पानापुर  पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में  शुक्रवार की रात छापेमारी कर तीन शराबियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार शराबी धेनुकी गांव का विकास कुमार सिंह , रामदासपुर गांव का महम्मद वकील एवं मोरिया गांव का उदय कुमार सिंह बताया जाता है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनो शराबियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े

भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र, दूसरे धर्म को नहीं होगा वोटिंग का अधिकार; साधु-संत तैयार कर रहे हैं ‘संविधान’

Raghunathpur: CRPF जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव

Raghunathpur:घर-घर तिरंगा लगाने हेतु बडुआ पैक्स अध्यक्ष ने बांटी झंडा

रघुनाथपुर में भाई को राखी बांधने के बाद बहन ने बांटी तिरंगा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!