सिसवन की खबरें :  9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता एव फैसिलिलेटर्स का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी

सिसवन की खबरें :  9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता एव फैसिलिलेटर्स का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन रेफरल अस्पताल क्षेत्र के सभी आशा, आशा फैसिलिटेटर अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर  12 जुलाई से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं । सिसवन रेफरल अस्पताल सिसवन के मुख्य गेट पर बैठकर सभी कार्य को बाधित करते हुए आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपने मांगों पर डटी हुई है। इस दौरान धरना देकर अपनी मांगो के समर्थन में बुधवार को भी जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुख्य द्वार पर बैठे आशा कार्यकर्ताओं सिर्फ इमरजेंसी व डिलीवरी महिलाओं को मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश करने दे रही है । धरना प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को इलाज करने के लिए डॉक्टर से नहीं मिलने दे रही है जिसके कारण से अन्य बीमारी से संबंधित मरीजो व अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है।

कोरोना काल का मानदेय बकाया अभी तक नही मिला। आशा को मात्र एक हजार रुपये महीना दिया जाता है। क्या एक हजार रुपये में कोई भी व्यक्ति अपना परिवार एक महीना चला सकता है। उनलोगों की मुख्य मांगे आशा कार्यकर्ता को पोशाक में साड़ी के साथ साथ ब्लाउज, पेटी कोट तथा कोट की व्यवस्था करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ, सरकारी कर्मी घोषित करने तथा सम्मानजनक मानदेय आदि अन्य मांगे शामिल है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबतक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

 

सिसवन पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पुरुषोतिम मुरा के रहने वाले हीरालाल भगत के रूप में हुई है। जिन्हें शराब पीने के आरोप में सिवान जेल भेज दिया गया इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।

 

चैनपुर बाजार से दो लोग शराब के नशे में गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा शराब के नशे में चैनपुर बाजार से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कटवार गांव निवासी विनोद यादव तथा किसुन बारी गांव निवासी पिंटू शर्मा के रूप में हुई है। चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा शराब पीने के आरोप में दोनों व्यक्ति को जेल भेज दिया गया इस संबंध में चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव द्वारा जानकारी दी गई

 

मनरेगा द्वारा बनाया जा रहा है सोख्‍ता

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा द्वारा सोखपिट(सोख्ता गढा) का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में मनरेगा  पीओ  ने बुधवार को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सोखपिट का निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी वहीं उनके द्वारा बताया गया कि जहां पर चापाकल लगाया गया है वहां पर भी सोखपिट निर्माण मनरेगा द्वारा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े

1857@मंगल पांडे ने ‘सिपाही विद्रोह’ से स्वतंत्रता की अलख जगाई थी,कैसे?

World Biggest Dam: ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन बना रहा विश्‍व का सबसे बड़ा बांध,क्यों?

कानून ‘INDIA’ के इस्तेमाल पर रोक लगाता है,कैसे?

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक से क्या तात्पर्य है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!