Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें :  थाना परिसर में लगा जनता दरबार - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें :  थाना परिसर में लगा जनता दरबार

सिसवन की खबरें :  थाना परिसर में लगा जनता दरबार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगा के जमीन से जुड़े 6 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी सतीस कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए मामलों का निपटारा किया गया।

जमाबंदी से आधार तथा मोबाइल नंबर जोड़ा गया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के कचनार पंचायत अंतर्गत कचनार गांव में शनिवार को कैंप लगाकर जमाबंदी से आधार तथा मोबाइल नंबर जोड़ा गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। बताते चले कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी नए आदेश के बाद से जमाबंदी से आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है।

कचरा प्रबंधन केंद्र का हुआ उद्घाटन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत स्थित बने कचड़ा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन स्थानीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम, अंचलाधिकारी प्रभात कुमार, प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार सहित अन्य द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत फीता काट कर किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने कहा कि गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके। डस्टबीन में ही कचरा एकत्रित करें। ताकि स्वच्छता कर्मी उसे उठा सके। इस जमा कचरा का प्रोसेसिंग किया जाएगा तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा। वही प्रखंड समन्वयक श्री कुमार ने कहा कि कचरा यत्र-तत्र फेंकने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं, जो सीधे नहीं दिखता हैं। मौके पर दर्जनों जनप्रतिनिधि के अलावे अन्य उपस्थित थे।

 

हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सिसवन सीवान। सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सूरज कुमार पाण्डेय तथा रंजन यादव के रूप में हुई है इस संबंध में चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा जानकारी दी गई वही चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा बताया गया कि बंगरे के बारी से इन दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हसनपुरा में पशु टीकाकरण का हुआ

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा में शनिवार को पशु टीकाकरण का हुआ शुभारंभ। बताते चले की हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के पशु सरकारी अस्पताल के द्वारा पशु टीकाकरण का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर पशुओं का टीका भी डॉक्टर द्वारा लगाया गया।

रघुनाथपुर थाना परिसर में भूमि विवाद का हुआ निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिषद में शनिवार को अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी की मौजूदगी में भूमि विवाद का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था।जिस पर दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति बनाते हुए पाँच जमीनी विवाद का निपटारा किया गया।

यह भी पढ़े

बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष,क्यों?

कोरोना व युद्धों जैसी विभीषिकाओं से दुनिया को बचा सकता है गीता का संदेश : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

भगवान श्री कृष्ण सुदामा की कथा के मार्मिक प्रसंग को सुनते ही श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम

रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!