नितिन नबीन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गये

नितिन नबीन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गये

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। नितिन नबीन की नियुक्ति को बिहार की राजनीति में बीजेपी के संगठनात्मक विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

रविवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। यह जानकारी बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। नितिन नबीन तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालेंगे। वह अब जेपी नड्डा की जगह बीजेपी की कमान संभालेंगे।

अटकलों पर लगा विराम

बीजेपी में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की नियुक्ति के साथ ही उन तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है। जिनमें कई दिग्गज नेताओं के नाम की संभावनाएं जताई जा रही थी। नितिन नबीन की नियुक्ति को लेकर बीजेपी ने जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश की है।

बीजेपी ने साधा जातीय समीकरण

दरअसल बीजेपी के नए अध्यक्ष कायस्थ समुदाय से आते हैं। इस समुदाय से बीजेपी में शीर्ष पद कई नेताओं को लाने की बात लंबे समय से चल रही थी। साथ ही आने वाले पश्चिम बंगाल और 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन की अहम भूमिका हो सकती है।

बिहार में मजबूत पकड़

साथ ही नितिन नबीन की बिहार में काफी मजबूत पकड़ है। बीजेपी को बिहार में अधिक सीटें लाने में उनका खास योगदान रहा है। साथ ही वह इस बार लगातार पांचवीं बार बिहार विधानसभा चुनाव जीते हैं। एक बार फिर वह मंत्री बने हैं। वर्तमान में वह बांकीपुर विधानसभा से विधायक हैं।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर बधाइयों का तांता लग गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। पीएम मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे बीजेपी को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।

नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। वे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कल वे दिल्ली पहुंचेंगे। यहां भाजपा मुख्यालय में सुबह 11 बजे उनका स्वागत होगा।

भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

PM नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा-

QuoteImage

नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई।

QuoteImage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!