नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

 नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। पीएम मोदी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नितिन नबीन ने अपना पदभार संभाल लिया है। बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन की ताजपोशी देखने को मिली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है।

बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सम्मानित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा की वो दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पिछले कई महीने से संगठन के कई स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया चली, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक थी। आज इस प्रक्रिया का विधिपूर्वक समापन हुआ।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले डेढ़ सालों में हमने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल जी की 100वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे महापर्व मनाए हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा-

अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। वैंकेया नायडू और नितिन गडकरी ने संगठन के विस्तार में सहयोग दिया। राजनाथ जी के नेतृत्व में बीजेपी ने पहली बार बहुमत हासिल किया और अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी दूसरी बार सत्ता में आई। अब जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी ने पंचायत से संसद तक का सफर तय किया है।

Nitin Nabin मेरे बॉस: PM मोदी

नितिन नवीन के बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन आज से मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं। पीएम मोदी के अनुसार, “लोगों को लगता होगा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, 50 साल की छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल से सरकार के मुखिया हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ी चीज ये है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं।

नितिन नवीन पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

नितिन नवीन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज के युवाओं की भाषा में कहें तो नितिन जी खुद मिलिनियल हैं। 45 साल के नितिन नवीन उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं, जिसने बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं। उनकी पीढ़ी के लोगों ने रेडियो से AI तक का सफर तय किया है। ऐसे में नितिन जी के पास युवा शक्ति हने के साथ-साथ संगठन में काम करने का अनुभव भी है। ये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।

 नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नबीन ने बीजेपी मुख्यालय का रुख किया। नितिन नबीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है। नितिन नबीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

कई दिग्गज नेता मौजूद

गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद हैं।

भावुक हुए नितिन नबीन

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने भावुक होकर कहा, ‘आज सबसे पहले मैं आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

आपने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के इस सर्वोच्च पद तक पहुंचने का मौका दिया है और इसके लिए मैं आप सभी को नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री, मैं आपका भी हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि हम जैसे साधारण कार्यकर्ताओं ने हमेशा दूर से देखा है कि आप राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार गुजरात के आनंद में आपके साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया था। उस वक्त मैं राष्ट्रीय महासचिव था। मैंने सद्भावना मिशन कार्यक्रम के दौरान आपको प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यान से सुनते हुए देखा था।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद, जब आपने अपने ग्रीन रूम में हमसे बात की तो आपने बड़ी भावुकता से समझाया कि गुजरात से इतने सारे लोग क्यों आए थे। उस दिन मुझे समझ आया कि एक व्यक्ति तभी महान बनता है, जब वह जनता की भावनाओं से जुड़ता है।’

nabin (2)

नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं: PM मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए नितिन नबीन को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं।

अब नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है।’

pm

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!