नीतीश कुमार जल्द करेंगे बिहार कैबिनेट का विस्तार!

नीतीश कुमार जल्द करेंगे बिहार कैबिनेट का विस्तार!

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देर रात लंदन से वापस दिल्ली लौट आएंगे। मंगलवार को उनके पटना लौटने की सूचना है। मुख्यमंत्री के लंदन से वापसी की खबर के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की खबर फिर से तेज हो गयी है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि 15 मार्च को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है।

मंत्रिममंडल विस्तार के बारे में यह कहा जा रहा कि विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। वर्तमान में कई मंत्रियों के पास आधा-आधा दर्जन से अधिक महकमों का प्रभार है। काम की गति प्रभावित नहीं हो इस वजह से मंत्रियों के बोझ को कम किया जाएगा।

जदयू कोटे से कौन बनेगा मंत्री

ऐसी सूचना है कि जदयू कोटे से पुराने समीकरण के तहत ही प्राय: उन सभी मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है, जो महागठबंधन की सरकार में थे। ऐसी चर्चा है कि कई मंत्रियों के विभाग में परिवर्तन किया जा सकता है। सबसे अधिक चर्चा शिक्षा विभाग को लेकर है।

किसके पास जाएंगे ये मालदार विभाग

फिलहाल शिक्षा विभाग विजय चौधरी के पास है। उनके पास जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भी प्रभार है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास व ग्रामीण कार्य विभाग के लिए भी अलग-अलग मंत्री होंगे। समाज कल्याण व परिवहन विभाग भी अलग-अलग मंत्रियों के पास रहे हैं।

इस काम के लिए लंदन गए हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात मार्च को लंदन के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार तथा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी लंदन गए थे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लंदन साइंस म्यूजियम को देखना था।

मुख्यमंत्री की सोच है कि पटना के राजेंद्रनगर में बन रहे साइंस सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए। इसी उद्देश्य से उनकी लंदन यात्रा थी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने लंदन में बिहारी मूल के लोगों के साथ भी बात की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!