कुख्यात संजय सिंह उर्फ बनरी कोर्ट परिसर से फरार

कुख्यात संजय सिंह उर्फ बनरी कोर्ट परिसर से फरार

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

गोपालगंज: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी कुख्यात संजय सिंह उर्फ बनरी शुक्रवार को कोर्ट परिसर से फरार हो गया। उसे पेशी के लिए चनावे मंडल कारा से कोर्ट लाया गया था।

बताया जाता है कि कोर्ट में पेशी के दौरान बनरी ने हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।

बनरी पर हत्या, लूट, डकैती सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह एक वर्ष पहले भी पुलिस की गिरफ्त से भाग चुका है। उसे तत्कालीन सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

इस घटना के बाद पुलिस ने बनरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया है। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने हवलदार उपेंद्र पांडेय को निलंबित कर दिया है।

बनरी के फरार होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों को अपराधियों के हौसले से डर लग रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!