Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
थानेसर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी चंहुमुखी विकास : सुभाष सुधा - श्रीनारद मीडिया

थानेसर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी चंहुमुखी विकास : सुभाष सुधा

थानेसर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी चंहुमुखी विकास : सुभाष सुधा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हरियाणा

शहर के हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा के चेयरमैन बनने व पार्षद बनने पर खुशी का माहौल।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नवनियुक्त चेयरपर्सन और पार्षदों के साथ शहर में निकाली विजय यात्रा।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार चंहुमुखी विकास करेगी। इस शहर के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा को 32577 वोटों से चेयरपर्सन बनाकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। इस शहर के 32 वार्डों में 25 नगर पार्षद भाजपा पार्टी के है और बाकी पार्षद भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन इन पार्षदों को भाजपा में शामिल करने का फैसला संगठन द्वारा किया जाएगा।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा बुधवार को अग्रसेन पब्लिक स्कूल में भाजपा की जीत पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सभी नगर पार्षदों और चेयरपर्सन को भारी बहुमत से जीत हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि थानेसर की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरेेंगे। इस शहर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की नीतियों पर लोगों ने मोहर लगाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि अब शहर में भाजपा की छोटी सरकार बन चुकी है यह सरकार थानेसर के विकास की गति को तीन गुणा बढाने का काम करेगी। इस शहर के हर वार्ड का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गृह क्षेत्र होने के कारण सरकार विकास कार्यों में कमी नहीं आने देगी। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि विधानसभा में जो कसर रह गई थी लोगों ने उस कसर को कई गुणा गति से पूरा करने का काम किया है। इसके लिए शहर के लोग बधाई के पात्र है कि उन्होंने भाजपा को मजबूत करने का काम किया है।

पूर्व राज्यमंत्री ने नगरवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की जीत पर शहर के हर वार्ड, गली और महौल्ले में खुशी और जश्न का माहौल है, लोगों ने भाजपा की जीत को होली पर्व पर एक तोहफा देने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष कलसाना, प्रदेश संगठन सचिव राहुल राणा, पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, सुरेश सैनी कुक्कु, टोनी मदान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!