किसान दिवस पर नई तकनीक के आधार पर खेती प्रबंधन के गुर सिखाए गए

किसान दिवस पर नई तकनीक के आधार पर खेती प्रबंधन के गुर सिखाए गए

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

किसान जागरूकता सह कृषि संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया , गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के सिधवलिया स्थित भारत सूगर मिल्स सिधवलिया में शनिवार को किसान दिवस के अवसर पर किसान जागरूकता सह कृषि संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अध्यक्ष शशि केडिया कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को नई तकनीक के आधार पर खेती प्रबंधन के गुर सिखाए गए।

इस दौरान गन्ने सहित अन्य फसलों की समय पर खेती करने से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यपालक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की मेहनत की बदौलत अनाज का उत्पादन हो रहा है। किसान हमेशा ही सम्मान के पात्र हैं। कृषि विशेषज्ञों ने गन्ने के उन्नत प्रभेद के साथ खेती करने पर मिल प्रबंधन की ओर से दी जाने वाली सुविधा व आर्थिक लाभ से संबंधित जानकारी दी।

चीनी मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष आशीष खन्ना ने किसानों से बेहतर तरीके से खेती करने से संबंधित कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से जुड़कर किसान अब दोहरी आय अर्जित कर रहे हैं। कृषक गोष्ठी के अवसर पर मिल प्रबंधन की ओर से कई किसानों को सम्मानित किया गया। मौके पर तकनीक प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, उत्पाद प्रबंधक राकेश कुमार गोसाई, गन्ना विभाग के उपाध्यक्ष आरके सिंह, एचआर मैनेजर शशिभूषण उपाध्याय, क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय कुमार मिश्रा, गन्ना विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह, गन्ना प्रबंधक वाईपी राव सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

नाइट ब्लड सर्वे- स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित 

स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर उतारने में सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका 

भारत की आध्यात्मिक और आर्थिक उन्नति में सन्तों का अभूतपूर्व योगदान रहा है – ज्योतिष्पीठाधीश्वर शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को मनाते है किसान दिवस क्यों?

पुलिस ने अपराध की योजना नाकाम करते हुए 6 अपराधियो को किया गिरफ्तार, इटली निर्मित पिस्टल व गोली बरामद

गोलीबारी में शामिल तीन बदमाशों को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई कंपनियों के मालिक कमर अहमद की रात,  थाने के अंदर एक कंबल में कटी 

Leave a Reply

error: Content is protected !!