मेजर ध्यानचंद की जयंती पर एमजीसीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन छात्रों और शिक्षकों ने दिखाया अपना हुनर

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर एमजीसीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन छात्रों और शिक्षकों ने दिखाया अपना हुनर

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

महत्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना हुनर दिखाया।
दूसरे दिन पिट्टू, रस्साकशी, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, स्किपिंग और 100 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएँ हुईं।

पिट्टू खेल प्रतियोगिता डॉ. राकेश कुमार पांडेय और डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशन में कराई गई, वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. उपमेश कुमार और डॉ. उत्तम कुमार दास के संयोजन में हुआ। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रो. अजय कुमार गुप्ता और डॉ. अतुल भार्गव ने किया तथा शतरंज और कैरम प्रतियोगिता डॉ. अवनीश कुमार और डॉ. कमलेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई।

खेल महोत्सव के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सुब्रतो रॉय और डॉ. सुनील दीपक घोड़के के संयोजन में किया गया, जबकि रस्सी कूद (स्किपिंग) प्रतियोगिता डॉ. जुगल किशोर दाधिच और डॉ. अनुपम कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इन खेले के विजेता कुछ इस निम्न प्रकार है।
कैरम और टेबल टेनिस के विजेता:
कैरम में (कर्मचारी वर्ग) हर्षित कुमार प्रथम एवं सत्याम कुमार द्वितीय रहे। वहीं लड़कों में सूरज भान (पुस्तकालय विज्ञान विभाग), पंकज कुमार सिंह (कंप्यूटर विज्ञान विभाग) और समीर सौरभ (शिक्षा विभाग) विजेता रहे। लड़कियों में महिमा जायसवाल (वाणिज्य विभाग), अंकिता कुमारी (वाणिज्य विभाग) और रेशमी कुमारी (वाणिज्य विभाग) विजेता रहीं। शिक्षक वर्ग में डॉ. बुद्धि प्रकाश जैन (प्राणीशास्त्र विभाग), डॉ. अभय विक्रम सिंह (गांधी अध्ययन विभाग) और डॉ. अमिताभ ज्ञान रंजन (गणित विभाग) विजेता रहे।

टेबल टेनिस में लड़कों में ऋषि राज (वनस्पति विज्ञान विभाग) और सूरज जायसवाल (अंग्रेज़ी विभाग) विजेता रहे। लड़कियों में श्रेया पांडे (मीडिया विभाग) और वंदना कुमारी (प्राणीशास्त्र विभाग) विजेता रहीं। शिक्षक वर्ग में प्रो. अजय कुमार गुप्ता (भौतिकी विभाग), डॉ. सुनील कुमार सिंह (कंप्यूटर विज्ञान विभाग) और डॉ. अतुल भार्गव (वनस्पति विज्ञान विभाग) विजेता रहे।


स्किपिंग और शतरंज के विजेता:
स्किपिंग प्रतियोगिता में लड़कों में पंकज कुमार सिंह (कंप्यूटर विज्ञान विभाग), संदीप कुमार (बायोटेक विभाग) और मंगूनाथ गाओ (बायोटेक विभाग) विजेता रहे। वहीं लड़कियों में खुशबू राय (बायोटेक विभाग), अनुष्का (रसायन विज्ञान विभाग), अन्वेशा मन्ना (भौतिकी विभाग) और दीक्षा राज (वनस्पति विज्ञान विभाग) विजेता रहीं।
शतरंज में लड़कियों की श्रेणी में कुमारी त्रिप्ती और रश्मि कुमारी (कंप्यूटर विज्ञान विभाग) विजेता रहीं।
दौड़ और रस्साकशी के विजेता:

100 मीटर दौड़ में लड़कियों में संजली कुमारी (बायोटेक विभाग), तुलिका कुमारी (कंप्यूटर विज्ञान विभाग), मोनालिशा जेना (भौतिकी विभाग) और दीक्षा कुमार (वनस्पति विज्ञान विभाग) विजेता रहीं। लड़कों में सूरज भान (पुस्तकालय विज्ञान विभाग), कमलेश कुमार (मीडिया अध्ययन विभाग) और शिवम कुमार (कंप्यूटर विज्ञान विभाग) विजेता रहे।

रस्साकशी में लड़कों की टीमों में रिएक्शन वॉरियर्स, बजरंगी एमबीएइयन्स और ब्लैक बुल विजेता रहे। वहीं लड़कियों की टीमों में थेरेट्रोस एमएसडब्ल्यू, रोप मास्टर और सेवन स्टार वॉरियर्स विजेता रहीं।

तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में तीन सौ पचास से अधिक विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के विभिन्न सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्रा, प्रो. सुनील श्रीवास्तव, डॉ. सुब्रोतो रॉय, डॉ. उमेश पात्रा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. उपमेश तलवार, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. अनुपम कुमार वर्मा, डॉ. रवीश वर्मा सहित कई संकाय सदस्य, शोधार्थी और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!