बिहार में मैकेनिक के घर से मिला एक करोड़ कैश,क्यों?
गोपालगंज के थावे में संतोष कुशवाहा के घर से एक करोड़ 8 लाख 9 हजार 300 रुपए मिले
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
![]()
बिहार चुनाव से पहले गोपालगंज जिले की थावे पुलिस ने शुक्रवार देर रात अमैठी खुर्द गांव में संतोष कुशवाहा के घर पर छापेमारी कर 1 करोड़ 8 लाख 9 हजार 300 रुपए कैश और 30 से अधिक बैंकों के पासबुक व एटीएम कार्ड बरामद किये। इस मामले में पुलिस एक महिला सहित छह लोगों से पूछताछ कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई पटना व आयकर विभाग, सीवान की टीम साइबर अपराध व मनी लांड्रिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है। शाम तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार गांव में बड़ी रकम छुपाए जाने की सूचना पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की रात 10 बजे से लगातार 10 घंटे तक छापेमारी चली। इस दौरान अलमीरा, ट्रंक, बक्से और बेड के नीचे छिपा कर रखे गए नोट बरामद हुए। बरामद रकम की गिनती सीओ कुमारी रूपम शर्मा के नेतृत्व में मांझा सीओ और बरौली सीओ मुना कुमार की देखरेख में दो मशीनों से की गई।
इसमें 500, 200 और 100 रुपए के नोट शामिल थे। गिनती में पूरा दिन लग गया। एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने कहा कि जांच पूरी होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस मनीलांड्रिंग और साइबर अपराध के एंगल से तफ्तीश कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
मैकेनिक के घर एक करोड़ कैश: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. हालांकि बरामद कैश का स्रोत अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए पूरे परिवार से पूछताछ कर रही है. आयकर विभाग भी इसकी जांच कर रही है.
मामले में जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम आया कहां से और चुनाव से पहले कहां ले जाई जा रही थी. पुलिस मुख्यालय ने भी इस पूरे मामले की निगरानी शुरू कर दी है “ –वरुण कुमार झा,थानाध्यक्ष
अवैध गतिविधि की आशंका : इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है कि इतना कैश कहां से आया. इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था. बरामद किए गए कागजात भी पुलिस के लिए जांच का विषय है. मामले का किसी अवैध गतिविधि या आयकर से जुड़ा होने की आशंका है.
छापेमारी से हड़कंप: मामले को लेकर फिलहाल पुलिस चुप्पी साधे हुए है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई किसी बड़े आर्थिक या अवैध लेन-देन से संबंधित हो सकती है. पुलिस ने बरामद कैश और कागजातों को जब्त कर लिया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई बैंक पासबुक भी जप्त की हैं. इस घटना से कविलाशपुर गांव में हड़कंप मच गया है.
- यह भी पढ़े ………….
- सीमा सिंह के कारण बिना लड़े एक सीट हार गया NDA,कैसे?
- चुनावों के दौरान नेताओं का दलबदल आम बात है,क्यों?
- भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव राजनीति में उतर गये हैं!
- मढ़ौरा विधानसभा से NDA प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द,क्यों?
- लड़ाई NDA और जनसुराज में है-प्रशांत किशोर
- संघ हीरा है, जितना मारा जाएगा, उतना चमकेगा-भाजपा

