जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक कि मौत,दो घायल

जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक कि मौत,दो घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मनीष कुमार, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के राढ़ीया गांव में गुरुवार की शाम में आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी। मृत व्यक्ति महातम सिंह का पुत्र बताया जाता है। बताया जाता है कि वृद्ध बारिश आने पर भैंस चंवर से ला रहा था। इसी बीच अकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।वही दूसरी ओर बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर पंचायत के लहेजी मठिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घायलों में मुरारी महतो की पत्नी पिंकी देवी एवं सूग्गा महतो का पुत्र पंकज कुमार शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल दोनों व्यक्ति अपने घर के बरामदे में बैठे थे।इसी दौरान कुछ ही दूरी पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे दोनों व्यक्ति झुलस कर जख्मी हो गए। परिवार के लोगों ने घायल जख्मी दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने घायल दोनों व्यक्तियों का उपचार अपनी देखरेख में कराया।

यह भी पढ़े

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जरुरतमंद की बिटिया की शादी में की फर्नीचर की मदद

बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार,विभाग में जल्द निकलेंगी 30,000 से अधिक भर्ती.

सोनौली में राजद प्रखंड युवा अध्यक्ष ने लालू यादव की 74 वी जन्मदिन पर काटा केक

क्या अगले लोकसभा चुनाव में एकबार फिर एकजुट विपक्ष करेगा भाजपा का सामना?

बंद कमरे में ममता बनर्जी के साथ मीटिंग के बाद तृणमूल में शामिल हुए मुकुल रॉय.

Leave a Reply

error: Content is protected !!