पानापुर की खबरें :  ससुरालवालों ने पुत्र नही जनने पर महिला को जिंदा जलाया, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को किया गायब

पानापुर की खबरें :  ससुरालवालों ने पुत्र नही जनने पर महिला को जिंदा जलाया, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को किया गायब

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर, सारण (बिहार)

 

पानापुर (सारण )थाना क्षेत्र के पानापुर गांव में पुत्र नही जनने के कारण एक महिला को ससुरालियों द्वारा जलाकर मार देने एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले  को लेकर मृत महिला के पिता एवं पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थानांतर्गत रघुनाथपुर बाजार निवासी मंगल साह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनकी 30 वर्षीया  पुत्री प्रमिला देवी की शादी दस वर्ष पूर्व पानापुर गांव निवासी अनिल रस्तोगी के पुत्र विपिन रस्तोगी के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही उसे ससुरालवालो द्वारा  दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित किया जाता था .इस बीच उसे पुत्रियां हुई।मृतका द्वारा पुत्र नही जनने के कारण भी ससुराल वालों उसे प्रताड़ित किया जाता था जिसकी सूचना मृतका द्वारा अपने मायके  दिया जाता था।शुक्रवार की शाम उनके एक रिश्तेदार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा आग से जलाकर मार दिया गया है।सूचना के बाद वे यहां आए तो उनकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया था।मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें पति विपिन रस्तोगी,ससुर अनिल रस्तोगी तथा देवर बिहारी रस्तोगी के अलावे तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।वही पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मृतका के पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

पुत्र ने शराबी पिता को भिजवाया जेल

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर, सारण (बिहार)

 

पानापुर(सारण)शराब  पीकर परिवारजनों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज करने वाले एक शराबी को स्थानीय थाने की पुलिस ने उसके पुत्र की शिकायत पर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।बताया जाता है कि मोरिया गांव निवासी उत्पल कुमार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने पिता गोविंद सिंह की शिकायत की थी कि वे शराब पीकर हमेशा परिवारजनों के साथ हमेशा मारपीट एवं गालीगलौज करते रहते हैं।पुत्र की शिकायत पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात उन्हें गिरफ्तार कर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई।इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े

मही नदी के अतिक्रमण से जलजमाव की स्थिति बनी गंभीर

बसहिया में हो रहे कटाव को रोकने की कवायद में जुटा विभाग

बसंतपुर की खबरें :  बेहोश युवक , रेफर  

Leave a Reply

error: Content is protected !!