बरौली प्रखंड के मुखिया संघ के अध्‍यक्ष बने पंकज कुमार श्रीवास्‍तव

बरौली प्रखंड के मुखिया संघ के अध्‍यक्ष बने पंकज कुमार श्रीवास्‍तव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मोगल बिरेचा पंचायत के मुखिया है पंकज कुमार श्रीवास्तव

श्रीनारद मीडिया, बरौली, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड की मोगल बिरेचा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार श्रीवास्तव को रविवार को निर्विरोध प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रखंड परिसर में चुनाव के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मुखियों के अधिकार की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की बात कही है।

प्रखंड के खजुरिया पंचायत के मुखिया संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को पंचायतों के मुखियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में देवापुर पंचायत की पंचायत की मुखिया ने मोगल बिरेचा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रखंड संघ के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। इनके इस प्रस्ताव का समर्थन सरेया नरेंद्र पंचायत के मुखिया ने किया।

इसके बाद सर्वसम्मति से पंकज को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मुखिया के अधिकार की लड़ाई सरकार से करने और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की बात कही है। समारोह में मुखिया संघ की प्रखंड कमेटी का भी विस्तार करते हुए सरेया नरेंद्र पंचायत के मुखिया को प्रवक्ता, रामपुर मुखिया को सचिव, कहला मुखिया राहुल कुमार को उपाध्यक्ष, बघेजी मुखिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

समारोह में मुखिया बीरेंद्र सिंह, दिलीप गुप्ता, अमरजीत मांझी, अमरजीत महतो, राजेश सिंह, संतोष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि, बबलू सिंह, रवि कुमार मुन्ना, बीरेंद्र सिंह, मुन्ना शर्मा आदि थे। उधर, प्रखंड प्रमुख कुमारी पुष्पा किरण, पूर्व विधायक मो नेमातुल्लाह, राजद के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र राम महान, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव आदि ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कमिटी के तमाम पदाधिकारियों व अन्य प्रतिनिधियों को बधाई दी।

यह भी पढ़े

मशरक में पिस्टल और गहने चोरी के मामलेे में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जुटाएं साक्ष्य, जल्द होगा उद्भेदन

बिहार में बदलेगी कोविड गाइडलाइन, स्‍कूल बंद करने से लेकर नाइट कर्फ्यू पर जान लीजिए रणनीति

02 जनवरी ? सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’  का स्थापना दिवस 

पटना में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण  8 जनवरी तक सभी स्कूले बंद

मोस्ट वांटेड खान ब्रदर्स अयूब खान को एसटीएफ ने पूर्णिया से किया गिरफ्तार

बदलते मौसम में बच्चो का रखे विशेष ख्याल- डॉ एस फहद

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!