यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए-पीएम मोदी 

 यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए-पीएम मोदी

जनता को परेशान करने के लिए नियम ना बनाएं

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सांसदों की बैठक में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार द्वारा बनाए गए किसी भी नियम या प्रक्रिया से भारतीय नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। मौजूद जानकारी के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि नियम और नियमन सिस्टम सुधारने के लिए लागू किए जाते हैं, न कि आम जनता को परेशान करने के लिए।

यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब इंडिगो के संचालन संबंधी संकट के कारण हजारों यात्रियों को बीते दिनों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट कैंसिलेशन, देरी और क्रू प्रबंधन मामलों में एयरलाइन की लगातार चूक के कारण देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। गौरतलब है कि नई दिशानिर्देशों के तहत पायलटों की ड्यूटी और विश्राम समय में सख्त नियम लागू किए गए थे, जिनका पालन सुनिश्चित करने में एयरलाइन विफल साबित हुई।

नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने संसद में बताया कि मंत्रालय इस मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा और इंडिगो को उदाहरण के तौर पर देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी एयरलाइन अपने क्रू प्रबंधन की विफलता और संचालन की कमजोरी का भार यात्रियों पर नहीं डाल सकती। जानकारी के अनुसार एयरलाइन अब तक 830 करोड़ रुपये से अधिक रिफंड कर चुकी है, जबकि मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द होने और लंबे इंतज़ार के चलते असंतोष व्यक्त किया। कई यात्रियों के रिफंड में देरी और त्रुटियों के मामले भी सामने आए हैं। एयरलाइन ने सभी प्रभावित यात्रियों के लिए पूर्ण रिफंड और बिना शुल्क पुनर्निर्धारण का विकल्प दिया है, लेकिन टिकटों की बड़ी संख्या के कारण प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ पा रही है।

सरकार का कहना है कि नियमों का उद्देश्य पायलटों की थकान कम करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन एयरलाइन के स्तर पर तैयारी और प्रबंधन की कमी ने स्थिति को और खराब कर दिया है। यही कारण है कि सरकार ने इस मामले को सख्त उदाहरण के तौर पर लेते हुए कार्रवाई की निगरानी शुरू कर दी है और यात्रियों की सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

पीएम की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब इंडिगो की कई फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी और देरी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है और कई उड़ानें रद भी हो रही हैं।

किरेन रिजिजू के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी नियम बनते हैं, वे प्रशासन को मजबूत करें, लोगों की जिंदगी आसान करें, न कि उन्हें मुश्किल में डालें। पीएम का जोर इस बात पर था कि किसी भी नीति या नियम का असर सीधे आम आदमी पर पड़ता है, इसलिए उसमें संवेदनशीलता जरूरी है।

रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने इंडिगो के मौजूदा संकट का जिक्र करते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि यात्रियों की परेशानी को कम से कम करना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!