डीजे की धुन पर पीड़िया व्रतधारियों ने किया विसर्जन 

डीजे की धुन पर पीड़िया व्रतधारियों ने किया विसर्जन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ रिज़वान उर्फ़ राजू‚ सिधवलिया /महम्मदपुर, गोपालगंज  (बिहार)ǃ

गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखण्ड क्षेत्र में डीजे की धुन पर पिरिया का पर्व संपन्न हुआ। पिरिया का विसर्जन डीजे धुन पर ही किया गया। पिरिया व्रतधारियों ने सवा माह पिरिया से कर भाइयों को दीर्घायु होने की कामना की ।
प्रखण्ड के बरहिमा, डुमरिया गण्डक नदी के किनारे , बुचेया पोखरे सहित बिभिन्न तालाबों में पिरिया का विसर्जन करने हेतु सोमवार को अहली सुबह से ही डीजे बजते दिखे एवं डीजे की धुन पर युवा एवं युवतियां थिरकते नजर आए। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा के दिन पिरिया पारा जाता है, एवं सवा महीने तक भाई की रक्षा एवं दीर्घायु होने की गीत युवतियां गाती हैं, तदोपरांत सवा महीने के बाद व्रत रखकर पूरे धार्मिक रिवाज के साथ पिरिया का विसर्जन कर पारण करती हैं।

यह भी पढ़े

 

बरौली में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया  फ्लैग मार्च

मथुरा में क्यों मचा है बवाल,क्या है ईदगाह और श्रीकृष्ण जन्मभूमि का पूरा मामला?

टीम इंडिया की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया.

Leave a Reply

error: Content is protected !!