फुलारिया प्रखंड के सभी पंचायतों में लगाएं जाएंगे पौधे- बीडीओ

फुलारिया प्रखंड के सभी पंचायतों में लगाएं जाएंगे पौधे- बीडीओ
श्री नारद मीडिया फुलवरिया (गोपालगंज): पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का गृह प्रखंड में अब चहुंओर हरियाली दिखेगी। इसके लिए बीड़ीओ अजीत कुमार रौशन ने संकल्प लेकर प्रत्येक पंचायतों के प्रत्येक घरों के दरवाजे पर एक एक पौधा लगाने का बीड़ा उठाया है। पौधा लगाओ और पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सबसे पहले फुलवरिया प्रखंड के गृह पंचायत फुलाविया से इस कारवा को शुरू किया जाएगा। इसके लिए बीड़ीओ और स्थानीय मुखिया अल्ताफ हुसैन ने एक बैठक करने के बाद संकल्प लिया है। प्रत्येक दरवाजे पर पौधरोपण जिला के पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में होगा। छुट्टियों के दिन सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि प्रखंड कर्मियों के साथ लोगों को जागरूक करेंगे। उक्त बातें बीड़ीओ अजीत कुमार रौशन ने पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश को सम्मानित करते हुए कहा। बीड़ीओ ने कहा कि इसकी शुरुआत फुलवरिया पंचायत से ही की जाएगी। जिसके प्रत्येक घरों के सामने एक एक फलदार, छायादार एवं फूल के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी आम ग्रामीणों को जागरूक कर एक पौधा लगाने के महत्व को बताकर गृह स्वामी से ही पौधा लगाने और उसका सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद प्रखंड के अन्य पंचायतों में ऐसा किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जो भी योजना पूर्ण होगी उस दिए भी सभी मिलकर एक एक पौधा लगाएंगे। वर्तमान में सभी आवास सहायकों को यह निर्देश दिया गया है कि जो भी आवास पूर्ण होता है। उसके दरवाजे पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलवाएं। ताकि यह यादगार बन सके। इधर मुखिया अल्ताफ हुसैन ने कहा कि यह सबसे अच्छी पहल होगी। फुलवरिया पंचायत में करीब चार हजार घर होंगे। जिनके दरवाजे पर पौधा लगाया जाएगा। वहीं पर्यावरणविद् ने कहा कि जिला में पहली बार किसी बीड़ीओ ने एक नई सोच को जागृत करते हुए पर्यावरण बचाने का कदम उठाया है। एक पौधा सौ पुत्रों के समान होता है। यदि प्रत्येक घरों के सामने एक एक पौधा लगाए जाते है तो यह धरती हरियाली के लिए मोहताज नहीं होगी। पर्यावरणविद् ने इस कार्य के लिए हर संभव सहयोग करने का वचन प्रखंड प्रशासन को दिया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!