पीएम मोदी ने घाना की संसद को किया संबोधित

पीएम मोदी ने घाना की संसद को किया संबोधित

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पिछले 30 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली घाना यात्रा है। पीएम मोदी ने घाना की संसद को भी संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र हमारे लिए सिस्टम नहीं, संस्कार है। पीएम ने देशवासियों की तरफ से आभार जताते हुए कहा कि कल शाम का अनुभव बहुत ही मार्मिक था, मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति जॉन महामा से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना सम्मान की बात है। भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से मैं इस सम्मान के लिए घाना के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

पीएम बोले- सम्मानित महसूस कर रहा

पीएम मोदी ने कहा, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। घाना को सोने की भूमि के रूप में जाना जाता है, न केवल आपकी धरती के नीचे छिपी हुई चीजों के लिए बल्कि आपके दिल में मौजूद गर्मजोशी और ताकत के लिए भी।’

उन्होंने कहा कि ‘मैं घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करके बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं। घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना को प्रसारित करती है।’

वैश्विक शासन में सुधारों का जिक्र

पीएम मोदी बोले, ‘भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि संस्कार है। भारत में 2,500 से ज़्यादा राजनीतिक दल हैं, 20 अलग-अलग पार्टियाँ अलग-अलग राज्यों पर शासन करती हैं, 22 आधिकारिक भाषाएँ हैं, हज़ारों बोलियाँ हैं। यही वजह है कि भारत आने वाले लोगों का हमेशा खुले दिल से स्वागत किया जाता है।’

पीएम ने कहा कि ‘दुनिया जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसे नए और जटिल संकटों का भी सामना कर रही है। पिछली सदी में बनाए गए संस्थान जवाब देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बदलती परिस्थितियों में वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की आवश्यकता है। हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ हमारी अध्यक्षता के दौरान जी20 का स्थायी सदस्य बना।’

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को घाना की राजकीय यात्रा पर अकरा पहुंचे। विशेष सम्मान के तौर पर, हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, प्रधानमंत्री का घाना के राष्ट्रपति महामहिम जॉन ड्रमानी महामा ने उनका औपचारिक स्वागत किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मित्रता के मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों को दर्शाता है।

पीएम मोदी की अफ्रीकी राष्ट्र की पहली यात्रा

प्रधानमंत्री की घाना यात्रा पिछले तीन दशकों में पहली ऐसी यात्रा है। यह ऐतिहासिक यात्रा भारत और घाना के बीच साझेदारी को और प्रगाढ़ करेगी, तथा अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण भागीदारों के साथ संबंध को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।

वहीं, घाना के युवा बच्चों के एक समूह ने पीएम मोदी का “हरे राम हरे कृष्ण” के साथ उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों सहित सैकड़ों लोगों ने पीएम मोदी के होटल में पहुंचते ही “मोदी-मोदी”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

घाना में 15,000 से अधिक भारतीय

पीएम मोदी की अफ्रीकी राष्ट्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और तीन दशकों के बाद भारत से घाना की पहली प्रधानमंत्री यात्रा है। पश्चिमी अफ्रीकी देश में 15,000 से अधिक भारतीय रहते हैं, जिनमें से कुछ 70 से अधिक वर्षों से घाना में हैं। कुछ परिवार अब घाना में चौथी पीढ़ी के हैं और कुछ ने घाना की नागरिकता भी हासिल कर ली है।

पीएम मोदी ने एक बच्चे को लिया गोद

बातचीत के दौरान, पीएम मोदी को एक बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए देखा गया, जो भारतीय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। स्वागत के बाद दोनों नेता हवाई अड्डे के जुबली लाउंज में बातचीत के लिए बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!