मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

पीएम मोदी के स्वागत में 800 कलाकारों ने किया परफॉर्म

2047 तक बनेगा विकसित भारत- पीएम मोदी

श्रीनारद मीडिया सेन्ट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने व्यक्तिगत रूप से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जो दोनों नेताओं के बीच गहरे व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है। एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक स्वागत भी किया गया, जिसमें भारत और मलेशिया की साझा विरासत को दिखाया गया। बच्चों ने दोनों देशों के झंडे लहराते हुए लाइन लगाकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने मित्र अनवर इब्राहिम द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से गहराई से प्रभावित हैं। भारत-मलेशिया के बीच दोस्ती को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। यह पीएम मोदी की 2015 के बाद मलेशिया की तीसरी यात्रा है, जो अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है।

एयरपोर्ट से ही दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक ही कार में सवार होकर कुआलालंपुर में कम्युनिटी कार्यक्रम की ओर रवाना हुए। इस कार राइड ने दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत रिश्ते और लोगों के बीच जुड़ाव को खास तौर पर उजागर किया। पीएम मोदी ने कार में बैठे हुए एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत-मलेशिया लोगों के बीच जुड़ाव का जश्न! पीएम अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में कम्युनिटी प्रोग्राम की ओर जा रहे हैं।’ यह विशेष इशारा मलेशियाई पीएम द्वारा दिखाए गए भारत और भारतीय समुदाय के प्रति प्रेम व सम्मान को दर्शाता है।

800 डांसर्स का क्रार्यक्रम

यह कम्युनिटी कार्यक्रम ‘सेलामत दतंग मोदीजी’ नाम से माइंस इंटरनेशनल एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (MIECC) में आयोजित किया गया। भारतीय डायस्पोरा की ओर से आयोजित इस इवेंट में लगभग 800 डांसर्स ने लगातार पांच मिनट तक कोरियोग्राफ्ड डांस परफॉर्मेंस दी, जिसमें भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्यों की विविधता दिखाई गई। यह मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में प्रवेश करने का प्रयास था। कार्यक्रम में हजारों भारतीय मूल के लोग शामिल हुए, जो भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बना। पीएम मोदी ने इस दौरान डायस्पोरा से बातचीत किया और साझा मूल्यों पर जोर दिया।

भारत-मलेशिया के रिश्ते

यह यात्रा 2024 में स्थापित भारत-मलेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई गति देने का अवसर है। दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच सहयोग पर फोकस रहेगा। मलेशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन महासागर और इंडो-पैसिफिक विजन में अहम साझेदार है। यह दौरा दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने में सहायक सिद्ध होगा, साथ ही सॉफ्ट पावर डिप्लोमेसी और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा। कुल मिलाकर, यह यात्रा दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रिश्ते और देशों के मजबूत बंधन का सुंदर उदाहरण पेश करती है।

पहले पीएम मोदी ने साफ संकेत दिए कि भारत अब मलेशिया के साथ रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना चाहता है. रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और बीते कुछ वर्षों में इन रिश्तों में लगातार मजबूती आई है. उन्होंने कहा कि वह मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ विस्तृत बातचीत को लेकर उत्साहित हैं.
पीएम मोदी के मुताबिक, दोनों देश अपनी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे. इसमें रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को नई दिशा देने पर चर्चा होगी. साथ ही दोनों देश नए क्षेत्रों में सहयोग के रास्ते भी तलाशेंगे.
पीएम मोदी ने मलेशिया में दी गई अपनी स्पीच की एक क्लिप शेयर की है, जिसमें वो भारत के राज्य तमिलनाडु की अहमियत का बखान करते दिख रहे हैं. उन्होंने ये क्लिप शेयर करते हुए लिखा ‘मलेशिया में तमिल संस्कृति बेहद लोकप्रिय है. तमिल त्योहार भी खूब मनाए जाते हैं. महान तिरुवल्लुवर के विचार अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं। मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, बहुमुखी प्रतिभा के धनी एमजीआर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. तिरुवल्लुवर संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए हम मलेशिया में एक तिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करेंगे’.

प्रवासी भारतीय भारत और मलेशिया के बीच महत्वपूर्ण कड़ी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की परफॉर्मेंस की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘हमारे प्रवासी समुदाय भारत और मलेशिया के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बने हुए हैं. कुआलालंपुर में उनसे बातचीत करना बेहद सुखद अनुभव रहा.

पीएम मोदी के स्वागत में 800 कलाकारों ने किया परफॉर्म

पीएम मोदी ने मलेशिया में अपने ग्रैंड वेलकम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी शान में 800 कलाकार परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने लिखा- ‘मलेशिया में भारतीय संस्कृति का ग्रैंड सेलीब्रेशन! कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण नृत्य प्रदर्शन था जिसने मलेशिया में एक नया रिकॉर्ड बनाया. नृत्य प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई’.

2047 तक बनेगा विकसित भारत : PM Modi

पीएम मोदी ने विकसित भारत का सपना एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि ‘भारत के लोग 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे’. उन्होंने कहा इस जर्नी में भारतीय प्रवासी अहम पार्टनर हैं.

‘ये 2026 में मेरा पहला विदेश दौरा है’: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण में बताया कि कि कैसे प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रोटोकॉल की सीमाओं को तोड़कर एयरपोर्ट पर स्वयं प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें अपनी ही कार में साथ बिठाया. भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘उन्होंने अपनी कार ही नहीं, बल्कि अपनी सीट भी साझा की’. पीएम ने कहा कि ‘मैंने वादा किया था और मैं आ गया. ये 2026 में मेरा पहला विदेश दौरा है’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!