अकेला पाकर साले की पत्‍नी से कर बैठा दुष्‍कर्म,ससुराल आए शख्‍स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अकेला पाकर साले की पत्‍नी से कर बैठा दुष्‍कर्म,ससुराल आए शख्‍स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

भोजपुर जिले में ससुराल आए दामाद ने अपने छोटे साले की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना तरारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात के बाद पीड़िता ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित धर्मेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित तरारी के डुमरिया गांव का निवासी है। मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इधर, पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

दो दिन पहले आया था ससुराल

बताया जाता है कि तरारी के डुमरिया गांव निवासी धर्मेंद्र साह की शादी 10 साल पहले तरारी के एक गांव में हुई थी।  इधर, दो दिन पहले अपनी ससुराल आया हुआ था। घटना की रात  महिला का पति एक तिलक समारोह में भाग लेने गया हुआ था। घर की महिलाएं पड़ोस के एक शादी समारोह  में गई हुई थी। जबकि, 21 वर्षीय पीड़िता अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सोई हुई थी। आरोप है कि ससुराल आया दामाद अपने छोटे साले की पत्नी के कमरे में चला गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान हो-हल्ला भी मचाया। लेकिन, किसी को भनक नहीं लगी। बाद में परिवार के सदस्य जुटे तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी गई।

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

इधर, पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत तरारी थाना में की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित ननदोई धर्मेंद्र साह को धर दबोचा। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजा जा रहा है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, आरा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!