हथुआ में पौधा लगाकर मनाया गया पुलिस सप्ताह

हथुआ में पौधा लगाकर मनाया गया पुलिस सप्ताह श्री नारद मीडिया हथुआ : थाना में पदस्थापित सभी कर्मी अपने सहयोग से एक एक फलदार, छायादार व फूल के पौधे लगाएंगे। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को पौधा लगाओ और पर्यावरण बचाओ अभियान से जोड़ने का काम किया जाएगा। उक्त बातें थाना परिसर में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश के साथ पौधा लगाते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने कहा। इन्होंने कहा कि बदलते मौसम में सबसे उपयुक्त यही होगा कि हम सभी समारोहों में पौधा लगाकर यादगार बनाएं। जिस अनुपात में वृक्षों की कटाई हो रही है उस अनुपात में पौधे नहीं लगाएं जा रहे है। इसलिए बिहार पुलिस सप्ताह पर थाना कैंपस के साथ साथ ग्रामीणों को प्रेरित कर पौधा लगवाने का काम किया जाएगा। लोगों को प्रेरित करने के पूर्व सभी पुलिस पदाधिकारी थाना को ग्रीन कैंपस बनाने के लिए अपने सहयोग से पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि वृक्षारोपण को सभी कार्यक्रमों से जोड़ना होगा। तभी विराट धरती को हरियाली मिल सकेगी। अपनी प्राणों की रक्षा तभी हो सकेगा जब हम पौधा लगाएंगे। इन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि वृक्षों को अनावश्यक काटने वालो पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक पौधा सौ पुत्र के समान होता है। साथ ही यह प्राण वायु की फैक्ट्री होती है। इसे बचाकर ही हम अपने जीवन की नैया को पार लगा सकेंगे। इस अवसर पर सभी थाना कर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों ने एक एक पौधा लगाकर पुलिस सप्ताह को मनाया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह कार्यक्रम विशेष रूप से वृक्षारोपण पर आयोजित होगा। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इस कार्य के लिए अपना सहयोग देने का निवेदन थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश से किया गया है। इनके नेतृत्व में ही पौधारोपण कार्यक्रम चलेगा। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी राकेश शर्मा, अनिल कुमार सिंह, सुरेश पासवान, रंजीत कुमार राम, नुरैन अंसारी, संजय तिवारी, ग्रामीण पुलिस अमृतेश कुमार उर्फ गोपाल, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार, लक्ष्मण मांझी सहित सभी थाना के कर्मी व गणमान्य लोग आदि थे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!