Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
18वां प्रवासी भारतीय दिवस:भविष्य युद्ध में नहीं है बुद्ध में है- पीएम मोदी - श्रीनारद मीडिया

18वां प्रवासी भारतीय दिवस:भविष्य युद्ध में नहीं है बुद्ध में है- पीएम मोदी

18वां प्रवासी भारतीय दिवस:भविष्य युद्ध में नहीं है बुद्ध में है- पीएम मोदी

भुवनेश्वर में 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन  भुवनेश्वर में किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की सफलता आज पूरी दुनिया देख रही है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि इस साल प्रवासी भारतीय दिवस 2025 की थीम ‘विकसित भारत के लिए प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। उन्होंने संबोधन के दौरान प्रवासी भारतीय से भारत को प्रमोट करने की अपील की।

पीएम मोदी ने बताया- आने वाले दशक में भारत क्या करेगा?

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले कई दशकों तक भारत दुनिया की कुशल प्रतिभा की मांग को पूरा करेगा। भारत दुनिया की कुशल प्रतिभा की मांग को पूरा करने की क्षमता रखता है। अब हमेशा भारत दुनिया की सबसे युवा और कुशल आबादी वाला देश बना रहेगा।

बहुत जल्द हम पांचवीं से तीसरी अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 10वें नंबर से हम 5वीं अर्थव्यवस्था बने हैं और बहुत जल्द हम पांचवीं से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। भारत का डिजिटल के क्षेत्र में विकास प्रशंसनीय है। आप अगली बार आएं तो मेड इन इंडिया जहाज में बैठकर आएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जहां भी रहते हैं, वहां के साथ-साथ भारत के विकास में भी योगदान दे रहे हैं, परन्तु इसमें और अधिक गति देने की जरूरत है। विकसित भारत बनाने की दिशा में आप लोगों का सबसे बड़ा योगदान रहने वाला है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ और भगवान लिंगराज की धरती पर पूरी दुनिया से आए अपने प्रवासी भाई बहनों का मैं स्वागत करता हूं। साथ ही प्रधानमंत्री ने स्वागत गान टीम को बधाई दी और कहा कि यह स्वागत गान दुनिया में जहां भी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम हों, वहां बजाया जाए।

पीएम मोदी ने महाकुंभ के बारे में बताया

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है, यह मौका बार-बार नहीं मिलता, वहां जरूर होकर आएं। 1947 में भारत को आजादी मिली इसमें हमारे प्रवासियों का भी बड़ा योगदान रहा है। अब हमारा टारगेट 2047 में भारत को विकसित देश बनाना है।भारत के विकास में आप अपना योगदान दे रहे हैं। हमारा प्रयास इसमें गति देने की है।
आपका हर प्रयास भारत को मजबूत करेगा, भारत के विकास यात्रा में मदद करेगा।दुनिया में भारत को मेट्रो शहर तक ही जाना पहचाना जाता है। परन्तु भारत का बड़ा हिस्सा टू टियर, थ्री टियर शहरों के साथ गांव में है।वहां बड़े बड़े हेरिटेज हैं। इससे दुनिया को हमें कनेक्ट करना है। आप अपने बच्चों को वहां ले जाएं। अगली बार जब आप भारत आएं तो कम से कम पांच मित्रों को लेकर आएं।

आप विदेश में रहकर भी भारत को प्रमोट करें

  • पीएम मोदी ने कहा कि आप जहां रहते हैं, वहां के लोगों को भारत देखने के लिए अपील करें।
  • इससे भारत को जानने समझने में मदद मिलेगी।स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा बने।
  • जिस देश में आप रहते हैं, वहां भारत की असली इतिहास को लोगों तक पहुंचाने के लिए आपको आगे आना होगा।
  • हमारी समृद्धि और गुलामी के लंबे काल खंड को नहीं जानती है, भारत आज विश्व वंधु के रूप में दुनिया में जाना जाता है।
  • आप जिस देश में रहते हैं, वहां कोई ना कोई सम्मान समारोह शुरू कर सकते हैं, वह सम्मान वहां के मूल निवासियों के लिए हो।
  • 18वें प्रवासी भारतीय दिवस पर पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, “कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति, माघ बिहू का त्योहार भी आने वाला है। हर जगह खुशी का माहौल है। हमारे लिए, 1915 में आज ही के दिन महात्मा गांधी लंबे समय के बाद भारत वापस आए थे।
  • ऐसे शानदार समय में भारत में आपकी उपस्थिति उत्सव की भावना को और बढ़ा रही है। प्रवासी भारतीय दिवस का यह संस्करण एक और वजह से खास है। हम अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के बाद एकत्र हुए हैं। इस कार्यक्रम के पीछे उनकी दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।”
  • भारत की सफलता आज दुनिया देख रही है। आज जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति प्वाइंट पर पहुंचता है, तो हम सब को गर्व होता है।  आज जब दुनिया, डिजिटल इंडिया की ताकत देखकर हैरान होती है, तो हम सब को गर्व होता है।  आज भारत का हर सेक्टर आसमान की ऊंचाई छूने को आगे बढ़ रहा है। भारत की बात को आज दुनिया ध्यान से सुनती है। आज का भारत, अपना पॉइंट तो मजबूती से कायम है, ग्लोबल साउथ की आवाज को भी पूरी ताकत से उठाता है।

आप मेड इन इंडिया के प्रोडक्ट को बढ़ावा दें

आप मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा दें, वहां नहीं मिल रही है तो आन लाइन आर्डर करें। इससे भारत के निर्माण में आप सबका बहुत बड़ा योगदान होगा। अभी कुछ दिन पहले मैं गयान गया था।वहां के राष्ट्रपति के साथ एक पेड़ अपने मां के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आप जहां भी हैं, वहां एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं। आप जाएं तो विकसित भारत के सपने को लेकर जाएं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!