गर्भवती लड़की ने  यूट्यूब पर वीडियो देखकर घर में दिया बच्चे को जन्म, माता-पिता को भनक तक नहीं लगी

गर्भवती लड़की ने  यूट्यूब पर वीडियो देखकर घर में दिया बच्चे को जन्म, माता-पिता को भनक तक नहीं लगी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

केरल के मलाप्पुरम जिले में प्रेमी के कथित दुष्कर्म से गर्भवती हुई 17 वर्षीय लड़की ने घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद मां और बच्चे को मंजेरी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना से नाबालिग लड़की के माता-पिता अनजान थे।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी 21 वर्षीय युवक को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है। जहां लड़की ने 20 अक्तूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है और लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्तूबर को तब हुई, जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

पुलिस ने बताया कि लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है और वह अपने दृष्टिबाधित माता-पिता से गर्भ छिपाने में सफल रही। उन्होंने बताया कि लड़की और पुरुष के बीच गत कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था और लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है, लेकिन पुलिस इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है।

यह भी पढ़े

शैतानी कर रहे बच्‍चें को  प्रिंसिपल ने पहली मंजिल से लटकाया, प्राथमिकी दर्ज

क्रिकेट मैच में  भारत की हार पर पाक प्रेम पड़ा महंगा,  यूपी-पंजाब-राजस्थान में क्या हुआ एक्शन पढ़े खबर

हलाला के नाम पर महिला के साथ गैंगरेप, 6 महीने पहले पत‍ि ने द‍िया था तीन तलाक  

पोता  ने दादा को ‘राक्षस’ बता कुल्हाड़ी से काट डाला 

 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले में 12 दिन में  न्‍यायाााल ने आरोपी को  दी उम्रकैद की सजा 

मीडिया ट्रायल की दखलंदाजी पर निष्पक्ष जांच प्रभावित .

कब है दिवाली 2021 ? जानिए तारीख, मुहूर्त और पूजन विधि

Leave a Reply

error: Content is protected !!