बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सृजनधारा की प्रस्तुति :  संस्‍कृत पंचम पाठ भारत महिमा की करें तैयारी  

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सृजनधारा की प्रस्तुति :  संस्‍कृत पंचम पाठ भारत महिमा की करें तैयारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विषय — संस्कृत (पंचम पाठ- भारतमहिमा)

सार-संग्रह

^^^^^^^^^^^
1.गायन्ति देवाः किल गीतकानि……. पद्य कहाँ से लिया गया है– विष्णुपुराण से।
2.अहो अमीषां किमकारी…… पद्य कहाँ से लिया गया है — भागवतपुराण से।
3.भारतमहिमा पाठ के पौराणिकी पद्य के रचनाकार है — महर्षि वेदव्यास।
4. भारतमहिमा पाठ के आधुनिक पद्य के रचनाकार कौन है- डा०उमाशंकर शर्मा ऋषि।
5.भारत महिमा पाठ का मुख्य संदेश क्या है- देशभक्ति/राष्ट्रभक्ति।
6.किसके गीत देवता भी गाते हैं- भारतवर्ष के।
7.किसकी महिमा सर्वत्र गायी गयी है-भारतवर्ष की।
8.भारत की शोभा से कौन प्रसन्न होते हैं- ईश्वर।
9.कितने पुराण हैं -अष्टादश।
10.भारतभूमि पर जन्म लेनेवाले की तुलना किससे की गयी है — देवता से।
11.भारतभूमि का गान कौन करते हैं -देवतागण।
12.भारतभूमि किससे सेवित है– सागर पर्वत निर्झर से।
13.भारत की महिमा कहाँ गायी जाती है– सर्वत्र।
14.भारत के उतर में कौन प्रहरी के समान विराजमान है– हिमालय।
15.हमलोगों के लिए सदा कौन पूजनीय हैं– भारत।
16.भारत में जन्म लेनेवाले किनकी सेवा करते हैं– श्रीहरि की।
17.भगवान् कहाँ जन्म लेना चाहते हैं — भारत में।
18. देवगण क्या गाते हैं– गीत।
19.गायन्ति देवा….. पद्य किस पाठ से लिया गया है — भारतमहिमा से।
20.यहाँ(भारत) के लोग किस भाव से रहते हैं– एकता के भाव से।
21.हमलोगों की देशभक्ति कैसी होनी चाहिए — आदर्श।
22 मोक्ष प्रदान करनेवाली भूमि कौन हैं — भारतभूमि।

 

डा० सुशील नारायण तिवारी
प्राचार्य
बी०डी०बी०उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, पचबेनिया, सीवान

यह भी पढ़े

मही नदी के अतिक्रमण से जलजमाव की स्थिति बनी गंभीर

बसहिया में हो रहे कटाव को रोकने की कवायद में जुटा विभाग

बसंतपुर की खबरें :  बेहोश युवक , रेफर  

Leave a Reply

error: Content is protected !!