मांझी प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष व गोबरही पंचायत के सरपंच, हार्ट अटैक से निधन, जताई शोक संवेदना
श्रीनारद मीडिया, के के सिंंहसेंगर, एकमा/मांझी (सारण)।
सारण जिला के मांझी प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष व गोबरही पंचायत के सरपंच, गोबरहीं टोला निवासी भरत सिंह (75) का गुरुवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार रात में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें इलाज के लिए एकमा सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
भरत सिंह लगातार तीसरी बार गोबरही पंचायत से सरपंच चुने गए थे। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दरवाजे पर जुटे पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने उन्हें मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया।
परिजनों ने बताया कि बुधवार को ही उनके समधी, रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के संस्थापक ट्रस्टी व एकमा प्रखंड के एकड़ीपुर गांव निवासी राम नारायण सिंह का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था। गुरुवार को दिन में डुमाईगढ़ स्थित सरयू नदी के घाट पर हुए उनके अंतिम संस्कार में भरत सिंह भी शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि समधी की मौत का गहरा सदमा वे सहन नहीं कर सके। इससे पूर्व लगभग नौ वर्ष पहले उनके इकलौते पुत्र विवेक कुमार सिंह की रेल दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। इन घटनाओं से वे काफी दु:खी व व्यथित थे। अपने पीछे अब एक विवाहिता पुत्री-दामाद व भाई का परिवार छोड़ गये हैं।
भरत सिंह के निधन पर बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की। शोक जताने वालों में जदयू नेता सुनील सिंह, निरंजन सिंह, रौशन सिंह भवानी, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, राजद नेता सुधांशु रंजन, मुखिया मनीष कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, प्रो अजीत कुमार सिंह, डीलर मदन गोपाल सिंह, पत्रकार वीरेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, केके सिंह सेंगर, संजय पांडेय, समाजसेवी डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, संजीव शर्मा, मुखिया राजेश पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय, सरपंच विजय चौरसिया, विजय शंकर शुक्ल, पूर्व सरपंच अजय सिंह, राम नारायण सिंह, सत्य प्रकाश यादव, ब्यास अमरेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
वहीं मांझी प्रखंड के मुबारकपुर निवासी व मध्य प्रदेश के इंदौर (ग्रामीण) डीआईजी मनोज कुमार सिंह व पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह ने फोन कर परिजनों से बात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उधर रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एकमा के सचिव इंजीनियर जयप्रकाश सिंह व ट्रस्टी राजीव कुमार शर्मा ने कॉलेज के ट्रस्टी रामनारायण सिंह व सरपंच भरत सिंह की असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
बताया जा रहा है कि उनके निकट परिजनों व संबंधियों के दूसरे प्रदेश से घर पहुंचने पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को डुमाईगढ़ घाट पर किया जाएगा।
यह भी पढ़े
सारण में दिनदहाड़े गोलीबारी,दो की मौत,तीन गिरफ्तार
अमनौर में माता वैष्णो देवी की निकली भव्य डोली यात्रा
अमनौर के विकास को नई ऊँचाई पर ले जाना मेरा लक्ष्य : मंत्री कृष्ण कुमार सिंह मंटू
सिसवन की खबरें : विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं
मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान उपद्रव की साजिश:अहियापुर से 12 गिरफ्तार
एक ही लड़की से दो युवक के प्यार करने में गई एक की जान, पुलिस ने दीपक हत्याकांड का किया पर्दाफाश