प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को बिहार की बेटी कहकर भारत-त्रिनिदाद के रिश्तों को मजबूत किया

प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को बिहार की बेटी कहकर भारत-त्रिनिदाद के रिश्तों को मजबूत किया

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं, लेकिन उनकी नजर बिहार की सियासत पर भी टिकी है। उन्होंने वहां की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को “बिहार की बेटी” कहकर न सिर्फ भारत-त्रिनिदाद के रिश्तों को मजबूती दी, बल्कि बिहार के वोटरों को भी साधने की कोशिश की है। कमला बिसेसर त्रिनिदाद और टोबैगो की मौजूदा प्रधानमंत्री हैं। वह इस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर मशहूर हैं। उनकी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, “कमला जी के पूर्वज बक्सर, बिहार में रहा करते थे। वह खुद वहां जा चुकी हैं। लोग उन्हें बिहार की बेटी मानते हैं।”

भोजपुरी चौताल से पीएम मोदी का स्वागत

पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम मोदी के स्वागत में भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति भी देखने को मिली। इसे पीएम मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो और भारत, खास करके पूर्वी यूपी, बिहार के बीच का उल्लेखनीय जुड़ाव बताया।

दो दिन की यात्रा पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर को ‘बिहार की बेटी’ बताया। उन्होंने कमला प्रसाद-बिसेसर के बिहार के बक्सर में स्थित पैतृक जड़ों के बारे में बात की।

राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहते थे। वह खुद वहां जा चुकी हैं। लोग उन्हें गर्व से बिहार की बेटी कहते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यहां कई लोगों की जड़ें बिहार में हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध की सराहना की।

भारतीय पोशाक में किया स्वागत

इससे पहले पीएम कमला ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। वह भारतीय पोशाक में थीं। उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी भारतीय पोशाक पहने हुए थे। पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक भोजपुरी चौताल प्रदर्शन से किया गया। इसके बाद पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी चौताल गूंज रही है।

गिफ्ट किया राम मंदिर का स्वरूप

पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों के देश के विकास में योगदान की सराहना की। उन्होंने भारत के साथ उनके मजबूत पैतृक संबंधों के बारे में भी बात की। उन्होंने राम मंदिर का स्वरूप और महा कुंभ और अयोध्या में सरयू नदी का पवित्र जल पीएम कमला को दिया। उन्होंने इसे सम्मान और जुड़ाव का प्रतीक बताया।

बिहार ने हमेशा रास्ता दिखाया

पीएम मोदी ने बिहार की विरासत के वैश्विक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार की विरासत न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है। लोकतंत्र और शिक्षा से लेकर कूटनीति तक, बिहार ने रास्ता दिखाया है। मेरा मानना है कि यह भूमि 21वीं सदी को प्रेरित करती रहेगी। बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा पीएम कमला प्रसाद के निमंत्रण पर हुआ है। 1999 के बाद किसी भारतीय नेता का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!