रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय को मिला तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर बंगरा में आयोजित सादे समारोह में मनीष कुमार सिंह ग्राम बंगरा सिविल इंजीनियरिंग विकास कॉर्पोरेशन मुंबई द्वारा लगभग तीन दर्जन से अधिक पुस्तकों की श्रृंखला उपहार स्वरूप पुस्तकालय को प्रदान किया। वही पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि पुस्तकालय द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा, संस्कार, समर्पण, सेवा, सहयोग कार्यक्रम प्रतिदिन अपराह्न चार बजे से शाम 7 बजे तक लगभग 105 बच्चे जिनकी उम्र 6से 14आयु है देने का काम किया जाता हैं।
निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का कार्य पुस्तकालय सह वाचनालय के पुस्तकालयाध्यक्ष पंडित जगेश्वर पाण्डेय ने बताया कि प्रतिदिन चेतना सत्र में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ करना व समाप्ति पर दुर्गा चालीसा का पाठ करना है।
समिति सदस्य शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अपना कीमती समय, किताबें पढ़ने में लगाए, क्योंकि वह सब जानने में सहूलियत होगी जो इन पुस्तकों को लिखने में बड़ी मुश्किल से जान पाए थे। बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार संकल्प*इतना पढ़ना कि सामने वाला जब तुमसे पूछताछ करे तो उसके पैसे का अभिमान तुम्हारे ज्ञान के सामने छोटा पड़ जाय।
मुख्य रूप से उप मुखिया कौशल्या देवी, लाल मोहम्मद, धर्मनाथ पाण्डेय, संगीता कुमारी, पीयूष कुमारी, विश्वनाथ शर्मा, जलेश्वर सिंह सहित समिति सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
दरौंदा के बगौरा में बनेगा 2.40 करोड़ की लागत से नया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
संस्कार भारती सीवान इकाई ने प्रांतीय अध्यक्ष रंजना झा का किया भव्य स्वागत
छपरा की छह छात्राएं मुजफ्फरपुर में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में लेंगी भाग
रघुनाथपुर में बकरी चरा रही दो महिलाओं पर गिरा आकाशीय बिजली, एक की मौत दुसरी गंभीर
अब पंजाब में काम नहीं करना है-प्रवासी मजदूर
क्या सऊदी अरब एवं पाक के बीच हुए समझौता चिंता की बात है?