Raghunathpur: हथियार बंद नकाबपोशों ने पिपरा गांव में की डकैती

Raghunathpur: हथियार बंद नकाबपोशों ने पिपरा गांव में की डकैती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार की रात्रि हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों द्वारा डाका डालकर लाखों की संपत्ति लूट ली गई। जिस घर में डांका पड़ा वो घर जिविका दीदी का बताया जाता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे के करीब परिवार के सभी महिलाएं घर का मुख्य दरवाजा बंद कर खाना खाकर मोबाइल फोन में व्यस्त थी। तभी दरवाजे को किसी के द्वारा खटखटाया गया व साइकिल खड़ी करने की आवाज आई। घर की बुजुर्ग 55 वर्षीय महिला माया कूवर ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही एक अपराधी द्वारा सीने पर बंदूक तानकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया गया। वही एक दूसरे बंदूकधारी ने घर में घुसते ही जिवीका दीदी को अपने कब्जे में ले लिया, तथा दो अन्य अपराधी जिनके हाथों में धारदार हथियार मौजूद था घर में मौजूद अलमारी, बक्से आदि को तोड़कर लूटपाट मचाई गई।

 

परिजनों ने बताया कि पतोहु तथा मेरे शरीर से छः थान सोना तथा सात थान चांदी के जेवरात के साथ नगदी भी डकैत उठा ले गए। वही इलाज हेतु 5 हजार उधार ले कर रखे गए रुपये भी डकैतों द्वारा उड़ा लिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि सभी डकैतों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। जो हाफ पैंट पहने हुए, नंगे पैर तथा मुंह को ढके हुए थे। पीड़ित परिवार का घर टारी बाजार से पिपरा जाने वाली सड़क में हनुमान मंदिर के पास एकांत में मौजूद है। जिसका फायदा अपराधियों ने उठाया। डकैती के समय परिवार में केवल महिलाएं व छोटे बच्चे ही मजूद थे।

यह भी पढ़े

दुनियाभर में अनेक अखबार अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे है,क्यों?

वैश्विक सम्मान चाहते हैं तो पहले अपनी संस्कृति का सम्मान करना सीखें.

पूजा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ियां हुईं अनियंत्रित, दो लोगों की मौत, पांच घायल.

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!